Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य एक भारत-श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत के विषय को लेकर आयोजित सरदार 150 युनिटी मार्च में प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में शामिल छत्तीसगढ़ के 75 युवाओं की टोली सोमवार को रायपुर लौटेगी। भाजयुमो की यह टीम ‘नर्मदा प्रवाह’ महाराष्ट्र के नागपुर से प्रारंभ होकर मध्यप्रदेश के बैतूल, इंदौर से गुजरात के दाहोद बडोदरा होते हुए केवड़िया स्थित स्टैच्यु ऑफ युनिटी तक गई थी। इस टोली की छत्तीसगढ़ वापसी पर मोर्चा द्वारा सोमवार को विशाल तिरंगा मार्च निकाला…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में कार्यालयीन काम में व्यस्त रहेंगे। दोपहर लगभग 12:55 बजे सीएम हाउस से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। जहां वे कार्यालयीन कार्यों में 1 बजे से 5 बजे तक व्यस्त रहेंगे। शाम 05:00 बजे मंत्रालय से निवास लौटेंगे। शाम लगभग 07:20 पर रायपुर एयरपोर्ट से ओडिशा के लिए रवाना होंगे। ओडिशा के झारसुगुड़ा के शकुंतला पैलेस में करीब आधे घंटे रुकेंगे। 09:55 को झारसुगुड़ा से रायपुर के लिए होंगे रवाना।
*25 हजार 580 हितग्राहियों को पहली किश्त की राशि जारी* *ग्राम पंचायतों में आवास चौपाल का आयोजन* KWNS – रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों को पक्का मकान प्रदान करने का क्रांतिकारी कदम है जो ना केवल आवास की कमी को दूर करती है बल्कि ग्रामीण जीवन को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को शीघ्र प्रारंभ कराने एवं समय-सीमा में पूर्ण कराने कलेक्टर बलौदाबाजार के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में सभी ग्राम पंचायतो में आवास चौपाल का आयोजन कराया जा रहा है। *प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 26 हजार…
*37 माओवादियों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का लिया निर्णय* KWNS – रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार की मानवीय, संवेदनशील और परिणाम-उन्मुख पुनर्वास नीति के तहत आज बस्तर में एक और महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की गई। “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के अंतर्गत 37 माओवादियों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। यह आत्मसमर्पण न केवल व्यक्तिगत पुनर्जीवन की दिशा में कदम है, बल्कि बस्तर क्षेत्र में स्थायी शांति और विकास की दिशा में एक मजबूत संकेत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज के आत्मसमर्पण…
KWNS – रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लिया। तीन दिवसीय इस सम्मेलन का विषय ‘विकसित भारत: सुरक्षा आयाम’ है। प्रधानमंत्री ने खासकर युवाओं के बीच पुलिस के प्रति जनता की धारणा बदलने की तत्काल जरूरत पर बल दिया, जिसके लिए दक्षता, संवेदनशीलता और जवाबदेही को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने शहरी पुलिस व्यवस्था को मज़बूत करने, पर्यटक पुलिस को फिर से सक्रिय करने और औपनिवेशिक काल के आपराधिक कानूनों के स्थान पर लागू किए गए नए भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक…
KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 128वीं कड़ी को सुना और इसे अत्यंत प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देश की सामूहिक चेतना का उत्सव बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एक अभिभावक की तरह देश की बातों को देशवासियों के सामने रखते हैं और हर माह राष्ट्र को प्रेरणादायक संदेश देते हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे…
ग्राम अंडरी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित- ग्रामीणों को मिली विविध स्वास्थ्य सेवाएँ खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर ब्लॉक के HWC पीडिया अंतर्गत ग्राम अंडरी में स्वास्थ्य टीम गंगालूर द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य टीम द्वारा प्राथमिक जांच से लेकर गंभीर बीमारियों के परीक्षण तक व्यापक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। शिविर में कुल 54 लोगों की ओपीडी जांच की गई। इसमें आरडी टेस्ट 54 किया गया, जिसमें मलेरिया PF पॉजिटिव 17 मरीज पाए गए, जिनमें से 3 लक्षणयुक्त…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कांग्रेस के एसआईआर बस्तर लोकसभा प्रभारी पूर्व विधायक रेखचंद जैन के नेतृत्व में बस्तर जिला मुख्यालय के निगम क्षेत्र अंर्तगत अम्बेडकर वार्ड पंहुचकर जागरूकता अभियान चलाकर समस्त नागरिकों से अनुरोध करते हुए बताया कि 4 दिसम्बर काे एसआईआर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है । सभी नागरिक जागरूकता का परिचय देते हुए अपने-अपने परिवार के मतदाताओं का फॉर्म अवश्य भरे, अन्यथा मतदाता सूची से नाम कट जाने से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में तकलीफ होंगी। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि देश भर में सरकार ने नया नियम लागू किया है। जिसके तहत हर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट पुलिस ने स्कूटी वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपी रोहित सागर पिता राजू सागर उम्र 20 वर्ष निवासी बैला बाजार दीनदयाल उपाध्याय वार्ड जगदलपुर एवं ओम चंदेल पिता स्व विनोद चंदेल उम्र 20 वर्ष निवासी बैला बाजार दंतेश्वरी वार्ड जगदलपुर को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में प्रार्थी शेख हसन थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके सिल्वर रंग के जुपिटर स्कूटी जिसका इंजन नंबर BG-4-NG-19-61320 तथा चेचीस नंबर MD-62-GB-64401-N-66994 को 26 नवंबर 2025 के रात्री में अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है, प्रार्थी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक पारदर्शिता और समयपालन को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 1 दिसंबर 2025 से मंत्रालय में आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) को अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि 1 दिसंबर 2025 से आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के माध्यम से ही अवर सचिव और उनसे वरिष्ठ समस्त अधिकारियों का कार्यालय में उपस्थित होने और कार्यालय पश्चात वापस जाने के समय उपस्थिति दर्ज की जाए। आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के लिए मोबाइल…

