खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कांग्रेस के एसआईआर बस्तर लोकसभा प्रभारी पूर्व विधायक रेखचंद जैन के नेतृत्व में बस्तर जिला मुख्यालय के निगम क्षेत्र अंर्तगत अम्बेडकर वार्ड पंहुचकर जागरूकता अभियान चलाकर समस्त नागरिकों से अनुरोध करते हुए बताया कि 4 दिसम्बर काे एसआईआर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है । सभी नागरिक जागरूकता का परिचय देते हुए अपने-अपने परिवार के मतदाताओं का फॉर्म अवश्य भरे, अन्यथा मतदाता सूची से नाम कट जाने से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में तकलीफ होंगी। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि देश भर में सरकार ने नया नियम लागू किया है। जिसके तहत हर मतदाता को अब एसआईआर (Supervisor Information Report) फॉर्म भरना अनिवार्य किया गया है। अगर आपने यह फॉर्म तय समय में नहीं भरा, तो आपका नाम मतदाता सूचि से हटाया जा सकता है, और आप वोट डालने का अधिकार खो सकते हैं।
इस अभियान के दाैरान कांग्रेस के नगर प्रभारी गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पानी, वरिष्ठ कांग्रेसी रामशंकर राव, अमरनाथ सिंह, पार्षद जाहिद खान, गौतम पानीग्राही, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, ऋषि निषाद, हरीश साहू, अमरनाथ सिंह, कमलेश पाठक,अल्ताफ खान गुड्डू, निर्मल लोढ़ा, जोहन सुता, असीम सुता मतियस ललित धन फूल के साथ नगर निगम क्षेत्र के अम्बेडकर वार्ड, कंगोली, प्रवीर वार्ड, विजय वार्ड, माता संतोषी वार्ड गुरुघासीदास वार्ड, रमय्या वार्ड दंतेश्वरी वार्ड, राजेन्द्र नगर वार्ड, वल्लभभाई पटेल वार्ड, कुशभाऊ ठाकरे वार्ड, अटल आवास में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनिरीक्षण कार्यक्रम के सन्दर्भ में डोर टू डोर दौरा कर सभी नागरिकों से अपने-अपने परिवार का फॉर्म भरने जनसम्पर्क किया, जरूरतमंद लोगो का फॉर्म भी भरवाया गया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


