ग्राम अंडरी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित- ग्रामीणों को मिली विविध स्वास्थ्य सेवाएँ
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर ब्लॉक के HWC पीडिया अंतर्गत ग्राम अंडरी में स्वास्थ्य टीम गंगालूर द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य टीम द्वारा प्राथमिक जांच से लेकर गंभीर बीमारियों के परीक्षण तक व्यापक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में कुल 54 लोगों की ओपीडी जांच की गई। इसमें आरडी टेस्ट 54 किया गया, जिसमें मलेरिया PF पॉजिटिव 17 मरीज पाए गए, जिनमें से 3 लक्षणयुक्त और 14 बिना लक्षण वाले मरीज शामिल हैं। बुखार के 4 मरीज दर्ज किए गए। टीबी एवं कुष्ठ रोग स्क्रीनिंग भी की गई, जिसमें 1 संभावित कुष्ठ रोगी चिन्हित किया गया। अन्य स्वास्थ्य परिस्थितियों में NCD स्क्रीनिंग: 24 , ANC जांच: 01 , उल्टी/दस्त: 01 , सर्दी–खांसी: 11 ,चर्म रोग: 06 , टीकाकरण: 02 ,अन्य सेवाएँ: 05, हाई BP एवं हाई शुगर के मरीज नहीं पाए गए।शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को मलेरिया एवं टीबी नियंत्रण, स्वच्छता, पोषण तथा संक्रामक रोगों की रोकथाम संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया।
साथ ही उपचार प्राप्त मरीजों को नियमित दवा सेवन और फॉलोअप जांच के लिए प्रेरित किया गया।ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए गाँव में आगे भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की। स्वास्थ्य टीम ने भी ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में सेवा निरंतर जारी रहेगी।


