खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट पुलिस ने स्कूटी वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपी रोहित सागर पिता राजू सागर उम्र 20 वर्ष निवासी बैला बाजार दीनदयाल उपाध्याय वार्ड जगदलपुर एवं ओम चंदेल पिता स्व विनोद चंदेल उम्र 20 वर्ष निवासी बैला बाजार दंतेश्वरी वार्ड जगदलपुर को गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में प्रार्थी शेख हसन थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके सिल्वर रंग के जुपिटर स्कूटी जिसका इंजन नंबर BG-4-NG-19-61320 तथा चेचीस नंबर MD-62-GB-64401-N-66994 को 26 नवंबर 2025 के रात्री में अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम के द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन कर संदेह के आधार पर रोहित सागर पिता राजू सागर उम्र 20 वर्ष एवं ओम चंदेल पिता स्व. विनोद चंदेल उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी बैला बाजार जगदलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसके द्वारा उक्त वाहन जुपिटर स्कूटी को चोरी कर अपने कब्जा में छुपा कर रखना बताते हुए उक्त स्कूटी को पेश करने से जप्त कर उक्त आरोपियों को आज रविवार के गिरफ्तार कर कार्यवही उपरांत न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Trending
- जामरी–मुड़पार पुल को लेकर फिर जगी उम्मीद, मामला सचिव स्तर तक पहुंचा
- विश्व रेड क्रॉस दिवस पर शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर केअटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत


