Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जामरी–मुड़पार पुल को लेकर फिर जगी उम्मीद, मामला सचिव स्तर तक पहुंचा
- विश्व रेड क्रॉस दिवस पर शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर केअटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। सरगुजा की दो लड़कियों को मानव तस्करों ने उज्जैन ले जाकर बेचने का मामला सामने आया है। मोटी तनख्वाह की नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेची गई दो युवतियों में से एक को पुलिस ने बरामद कर लिया है, वहीं दूसरे की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, लखनपुर थाना क्षेत्र की बेची गई युवती को एक हफ्ते तक घर में बंधक बनाकर रखा गया था। लड़की ने शोर मचाया तो उज्जैन पुलिस ने उसे छुड़ाया। सूचना पर उज्जैन पहुंचे परिजनों को पुलिस ने युवती को सौंपा। वहीं लापता दूसरी लड़की को बेचकर खरीदार से शादी कराने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण नीतिगत और प्रशासनिक मुद्दों पर अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। बैठक के बाद कैबिनेट की आधिकारिक ब्रीफिंग मंत्रालय के भू-तल स्थित कक्ष S0-12 में आयोजित की जाएगी।
बुधवार को भगवान गणेश की उपासना विशेष फल देता है। विघ्नहर्ता की कृपा से जीवन की रुकावटें दूर होती है और मन-घर में सुख-शांति का वास होता है। किसी भी शुभ कार्य से पहले गणेश जी का स्मरण मात्र ही सफलता का मार्ग खोल देता है। यदि आपके काम बार-बार अटक रहे हों तो गणेश जी का नाम लेने से काम बनने लगते हैं। बुधवार का दिन केवल गणेश उपासना के लिए ही नहीं, बल्कि बुध ग्रह को शांत करने का भी उत्तम समय माना जाता है। माना जाता है कि बुध मजबूत होने पर निर्णय क्षमता, व्यापारिक समझ और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत ने रांची में पहला वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। हालांकि रायपुर में होने वाले दूसरे मुकाबले से पहले कई सवाल सामने खड़े हैं। कोहली की शतक वाली पारी और रोहित शर्मा के आक्रामक 57 रन ने भारत को जीत जरूर दिलाई, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन को लेकर थोड़ी चिंता अभी भी बाकी है। रायपुर की पिच क्या कहती है? शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम रायपुर में अब तक सिर्फ एक ही वनडे खेला गया है, जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ। उस मैच में मोहम्मद शमी और सिराज ने जबरदस्त स्विंग और…
नई दिल्ली। धनुष और कृति सेनन की मच अवेटेड फ़िल्म ‘तेरे इश्क में’ ने थिएटर में ज़बरदस्त शुरुआत की और फिर इस फिल्म ने अपना पहला वीकेंड ग्लोबल बॉक्स ऑफ़िस और घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर जबरदस्त कलेक्शन के साथ खत्म किया और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वहीं पहले मंडे को भी इसकी कमाई अच्छी रही। चलिए यहां जानते हैं ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है? ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के 5वें दिन कितनी की कमाई? इमोशनल लेकिन इंटेंस रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ ने दर्शकों के दिलों में…
नई दिल्ली। सर्दियों के आते ही ज्यादातर घरों में बाजरे की महक फैलने लगती है। फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और कई आवश्यक विटामिनों से भरपूर बाजरा शरीर को अंदरूनी मजबूती देने के साथ कई मौसमी बीमारियों से भी बचाता है। सर्दियों के आते ही ज्यादातर घरों में बाजरे की महक फैलने लगती है। फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और कई आवश्यक विटामिनों से भरपूर बाजरा शरीर को अंदरूनी मजबूती देने के साथ कई मौसमी बीमारियों से भी बचाता है। ठंड में यह शरीर की गर्मी बनाए रखने, पाचन दुरुस्त करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का बेहतरीन साधन माना जाता है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ का मौसम लगातार करवट ले रहा हैं। फिल्हाल इसे प्रभावित करने वाला दितवाह तूफान का असर अवदाब के बाद कमजोर हो कर निम्न दबाव क्षेत्र में तबदील हो गया है। दो दिनों में तापमान में फिर से वृद्धि होने की संभावना है। पारा एक से तीन डिग्री तक लुढ़केगा। अभी सरगुजा समेत पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान अपनी सामान्य स्थिति से नीचे नहीं है। अब राज्य में आने वाली हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना है। इससे रात के न्यूनतम तापमान में पुनः गिरावट का दौर शुरू होने के आसार हैं। अनुमान है कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-तखतपुर। घर में अकेली नाबालिग से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 1 दिसंबर 2025 को नाबालिग पीड़िता अपने परिजन के साथ तखतपुर थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 30 नवंबर की सुबह 11 से 12 बजे के बीच, जब वह घर में अकेली थी, तभी गांव का युवक करन नेताम उर्फ रामनारायण नेताम उसके घर आया। इस दौरान इस दौरान पीड़िता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम पंचायत औराई के समीप एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है और अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर शव की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। शव पूरी तरह निर्वस्त्र और फूला हुआ पाया गया है, जबकि मृतक के गुप्तांग क्षत-विक्षत अवस्था में थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम के अनुसार, यह लग रहा है कि शव को किसी और स्थान से यहां…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में छठवां दीक्षांत समारोह 4 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय में तैयारियां अंतिम चरण में है। इस बार दीक्षांत समारोह में पहली बार मैरिट में आने वालों के साथ ही टॉप-10 स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान 63 छात्रों को 92 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। इसमें 49 छात्राएं और 14 छात्र हैं। इसमें 29 दानदाताओं के मैडल हैं। वहीं, अटल यूनिवर्सिटी स्थापना के बाद पहली बार 63 शोधार्थियों को उपाधि दी जाएगी। यूनिवर्सिटी के कुलपति एडीएन वाजपेयी ने मीडिया से बातचीत करते हुए आयोजन की जानकारी दी।…

