खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-तखतपुर। घर में अकेली नाबालिग से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, 1 दिसंबर 2025 को नाबालिग पीड़िता अपने परिजन के साथ तखतपुर थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 30 नवंबर की सुबह 11 से 12 बजे के बीच, जब वह घर में अकेली थी, तभी गांव का युवक करन नेताम उर्फ रामनारायण नेताम उसके घर आया। इस दौरान इस दौरान पीड़िता को अकेला पाकर लज्जाभंग की नीयत से उसका हाथ पकड़कर गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। उसके विरोध करने पर आरोपी वहां से भाग गया।
नाबालिग की शिकायत पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी करन नेताम (23 वर्ष), निवासी ग्राम खैरी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 333, 74 बीएनएस तथा धारा 08 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Trending
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर


