खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम पंचायत औराई के समीप एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है और अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
घटनास्थल पर शव की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। शव पूरी तरह निर्वस्त्र और फूला हुआ पाया गया है, जबकि मृतक के गुप्तांग क्षत-विक्षत अवस्था में थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम के अनुसार, यह लग रहा है कि शव को किसी और स्थान से यहां लाकर अधजला स्थिति में रखा गया हो, क्योंकि आसपास के क्षेत्र में कोई जलने का निशान नहीं पाया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा।
वहीं, पहचान कराने के प्रयास के तहत पुलिस ने आसपास के गांवों में मुनादी कराई है और स्थानीय लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप्स में मृतक की तस्वीर साझा की जा रही है।
पुलिस मामले को हत्या की आशंका के रूप में देख रही है और फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर मौजूद है। पुलिस के मुताबिक शव की विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


