खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में छठवां दीक्षांत समारोह 4 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय में तैयारियां अंतिम चरण में है। इस बार दीक्षांत समारोह में पहली बार मैरिट में आने वालों के साथ ही टॉप-10 स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान 63 छात्रों को 92 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। इसमें 49 छात्राएं और 14 छात्र हैं। इसमें 29 दानदाताओं के मैडल हैं। वहीं, अटल यूनिवर्सिटी स्थापना के बाद पहली बार 63 शोधार्थियों को उपाधि दी जाएगी। यूनिवर्सिटी के कुलपति एडीएन वाजपेयी ने मीडिया से बातचीत करते हुए आयोजन की जानकारी दी। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रामेन डेका करेंगे और मुख्यमंत्री विष्णदेव साय सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहेंगे।
कुलपति प्रो. वाजपेयी ने बताया कि समारोह के प्रथम सत्र में पूर्व राष्ट्रपति और अतिथियों के साथ ही डिप्टी सीएम अरूण साव, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, जिले के सभी विधायकों में धर्मजीत सिंह, धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया के साथ ही महापौर पूजा विधानी मौजूद रहेंगी।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


