Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रात के अंधेरे में शिक्षा के मंदिर पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, जेसीबी से ढहाया गया स्कूल भवन, गांव में आक्रोश
- मुंगेली नगर पालिका विवाद: भाजपा का अध्यक्ष रोहित शुक्ला पर पलटवार, आरोपों को बताया ‘नाकामी छिपाने का जरिया’
- सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दंतेवाड़ा के छिंदनार में ‘मास्टर ब्लास्टर’ ने फूँकी खेल क्रांति की फूँक: 50 गाँवों में बनेंगे मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड
- सफलता की नई इबारत: तंगहाली को मात देकर ‘लखपति दीदी’ बनीं मुंगेली की सम्पत्ति प्रजापति
- असमय ओलावृष्टि से बकावंड में सब्जी फसलें तबाह, प्रशासन ने शुरू किया सर्वे, मिलेगा उचित मुआवजा
- लैम्प्स के प्रशिक्षित स्टाफ अंतिम छोर तक सेवाओं को पहुंचाने में सफल होंगे- दिनेश कश्यप
- प्रधान पाठक की आत्महत्या से सनसनी; सुसाइड नोट में मानसिक प्रताड़ना का जिक्र, समाज और परिजनों का चक्काजाम
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। मजदूरी के लिए महाराष्ट्र जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप वाहन सोमनपल्ली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 25 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि वाहन में नाबालिग बच्चे भी सवार थे, जो मजदूरी के लिए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक बारेगुड़ा क्षेत्र से करीब 45 से 50 मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर मिर्ची तोड़ने के काम के लिए महाराष्ट्र जा रहे थे।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। वनमंत्री केदार कश्यप के पहल पर जगदलपुर वनवृत्त के चार वनमण्डलों के 75 समितियों के 570 मेधावी छात्र-छात्राओं को 41 लाख 64 हजार की राशि तेन्दुपत्ता तोड़ने वाले गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किया गया है। जिसमें सर्वाधिक बीजापुर वन मण्डल के मेधावी बच्चे शामिल है जिनकी संख्या 309 है। वन विभाग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर वनवृत्त के चार वन मण्डल, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर वनमण्डल में वर्ष 2023-2024 में 570 मेधावी छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए हैं। यह प्रोत्साहन राशि उस मेधावी छात्र-छात्राओं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका को साड़ी वितरण तय मापदंड और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुआ है, लेकिन जहां भी गड़बड़ी मिली है, वहां सुधार किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर साड़ियां बदली जाएंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दी गई साड़ियों की लंबाई और गुणवत्ता को लेकर सामने आई शिकायतों पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक्शन लिया है। विभाग के मुताबिक, केंद्र सरकार के प्रावधान के तहत हर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को साल में दो साड़ी यूनिफॉर्म दी जाती है। इसके लिए प्रति साड़ी 500 रुपए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कभी नक्सल गतिविधियों के कारण विकास से अछूता रहा कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम हेटारकसा आज बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। जहां पहले सड़क, संचार और मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच मुश्किल थी, वहीं अब शासन के नक्सल उन्मूलन अभियान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गांव में विकास दिखने लगा है। नक्सल प्रभाव के कारण वर्षों तक इस क्षेत्र में योजनाओं का क्रियान्वयन चुनौतीपूर्ण रहा। दुर्गम भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा कारणों से पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा भी गांव तक नहीं पहुंच पा रही थी। ग्रामीण, कुएं और नालों पर निर्भर थे, और गर्मी के दिनों में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने आज 09 अप्रैल 2026 को जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक अमित बघेल को उनके खिलाफ दर्ज एकाधिक एफआईआर में अंतरिम राहत प्रदान की है। सूत्रों के अनुसार ये एफआईआर श्री बघेल द्वारा वी.आई.पी. चौक, रायपुर में पूज्य छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के विघटन की घटना के संबंध में दिए गए प्रेस वक्तव्य के आधार पर दर्ज की गई थीं। कुल 14 एफआईआर थाना तेलीबांधा, कोतवाली और देवेन्द्र नगर में पंजीकृत थीं। अधिवक्ताओं के तर्क सुनने के बाद माननीय न्यायालय ने अमित बघेल को तीन माह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 17 लाख 90 हजार रुपये नगद के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। उक्त रकम के किसी अपराध से संबंधित होने के संदेह में पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, आज बेलगहना पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर टीम चौकी बेलगहना के अपराध की विवेचना के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति टेंगनमाड़ा स्टेशन के पास दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा…
ई-केवायसी, जियो-टैगिंग और क्यूआर कोड से पारदर्शिता को मिली नई गति खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य ने विभिन्न प्रमुख मानकों पर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। 97% सक्रिय श्रमिकों का ई-केवायसी पूर्ण 1 अप्रैल 2026 की स्थिति में राज्य ने 97 प्रतिशत सक्रिय श्रमिकों का ई-केवायसी पूर्ण कर लिया है, जिससे भुगतान प्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित हुई है। जिसके तहत प्रदेश के 58.16 लाख श्रमिकों का ई-केवायसी तथा 11.32 लाख निर्मित परिसंपत्तियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 12 वृहद एवं 34 मध्यम सिंचाई परियोजनाओं में इस वर्ष जल भराव की स्थिति काफी बेहतर है। वर्तमान में राज्य के कुल 46 प्रमुख सिंचाई जलाशयों में औसत रूप से 67.43 प्रतिशत जल भराव है, जो कि वर्ष 2025 मेें इसी अवधि में औसत रूप से 45.23 प्रतिशत तथा वर्ष 2024 के 42 प्रतिशत की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक है। यह स्थिति राज्य में बेहतर वर्षा, सुनियोजित जल प्रबंधन तथा जलाशयों के प्रभावी संचालन का परिणाम है। राज्य के 12 वृहद सिंचाई परियोजनाओं में वर्तमान में 68.19 प्रतिशत जल भराव है, जबकि…
किराना दुकान से लगभग 25 हजार रुपये की कर रहीं हैं आय अर्जित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एक समय माओवाद से प्रभावित रहा कोंडागांव जिले का दूरस्थ ग्राम कुधुर आज विकास और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है। शासन की योजनाओं की पहुँच ने इस क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है, और इसी परिवर्तन की मिसाल हैं ग्राम की निवासी श्रीमती रमशीला कश्यप। किराना दुकान संचालन से प्रति माह लगभग 25 हजार रुपये की आय अर्जित कर रहीं हैं l राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़कर रमशीला कश्यप ने अपने जीवन को नई दिशा दी। वर्ष 2018 में उन्होंने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर में पत्रकारों के लिए आत्महत्या पर जिम्मेदार रिपोर्टिंग विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन आज गुरूवार काे पत्रकार संघ के कार्यालय नयापारा जगदलपुर में मरीवाला हेल्थ इनिशिएटिव द्वारा किया गया, जिसमें स्थानीय मीडिया से जुड़े लगभग 30 पेशेवरों ने भाग लिया। इस कार्यशाला का उद्देश्य आत्महत्या को लेकर जनसमझ को आकार देने में मीडिया की भूमिका पर विचार करना था। सत्र में इस बात पर चर्चा की गई कि मीडिया में आत्महत्या की रिपोर्टिंग किस प्रकार की जाती है, और इसका व्यक्तियों, परिवारों और समुदायों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। चर्चाओं और व्यावहारिक अभ्यासों…

