खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर के अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने किया । जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर के अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने कहा कि प्रशिक्षित स्टाफ के माध्यम से सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण सहकारिता के मूल सिद्धांतों की समझ के साथ-साथ “सहकार से समृद्धि” अभियान को भी मजबूती देगा। उन्हाेने कहा कि यह कार्यक्रम बस्तर अंचल में कार्यरत लैम्प्स संस्थाओं के प्रबंधकों एवं अधिकारियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
संभाग के संयुक्त आयुक्त सहकारिता विनोद कुमार ने सहकारिता को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के बाद लैम्प्स प्रबंधक गांव-गांव में सहकारिता को नई गति देंगे। प्रशिक्षण के दौरान लैम्प्स के प्रबंधक/मुख्य पर्यवेक्षक एस.एस. राज, तकनीकी अधिकारी आरिफ खान एवं सामान्य सहायक हितेश जैन ने पैक्स कम्प्यूटरीकरण एवं सहकारी लेखांकन जैसे विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ के सत्र समन्वयक विवेकानंद झा, सहायक सत्र समन्वयक विवेक पांडे एवं मिथुन पाणिग्राही द्वारा सहकारिता के सिद्धांत, महत्व एवं भारत सरकार की योजनाओं पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के विपणन अधिकारी एस.के. कन्नौजिया, मनोज सिंह सहित राज्य सहकारी संघ व बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


