खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के पालनार में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रधान अध्यापक राजू पुजारी ने आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बीजापुर भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट में राजू पुजारी ने मानसिक प्रताड़ना का जिक्र करते हुए कुछ लोगों के नाम भी लिखे हैं, जिन्हें उन्होंने अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से मुलाकात कर मामले की गहन जांच की मांग की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं घटना से नाराज परिजन और तेलंगा समाज के लोग जिला अस्पताल के सामने धरने पर बैठ गए हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बीजापुर कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर पहलू से बारीकी और निष्पक्ष जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। न्हाेने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


