Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
- अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी
- धमतरी का गौरव: ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ में बनाया कीर्तिमान
- आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा- “अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”
- मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, पंजाब किंग्स से छिना No-1 का ताज; RCB भी लुढ़की
- गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचाव
Author: Khabar World
कांग्रेस के प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम शर्मा का बयान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गांव वालों को 100 से 125 दिन रोजगार मिलेंगे तो कांग्रेस को बुरा क्यों लग रहा है। गांव में अच्छा परिवर्तन आया है, वह लोग तैयार हैं। तो कांग्रेस को क्या दिक्कत है। भाजपा गांधी जी की मान्यताओं के ज्यादा करीब है। ऐसी राजनीति करने से कुछ नहीं होता, जनता के बीच जाना पड़ता है। कल फिर कांग्रेस हार जाएगी तो EVM का रोना रोएगी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सतनाम चौक पर बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह के दौरान नाचने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, उरला के सतनाम चौक पर जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाच-गाने का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान नीतिल खरे (मृतक) और कुछ अन्य युवकों के बीच नाचने की बात को लेकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। घाघरा बटालियन कैंप में बीती रात एक CAF जवान को उसी कैंप के दूसरे जवान ने गोली मार दी। मृतक जवान गहरी नींद में सोया हुआ था, इसी दौरान आरोपी ने गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तरप्रदेश का निवासी था। वह छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में घाघरा गांव स्थित बटालियन (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) में पदस्थ था। उसी कैंप में पदस्थ अरविंद गौतम (आरोपी)…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। उत्तरी छत्तीसगढ़ और सरगुजा संभाग में सुबह के समय दृश्यता कम रहने के आसार हैं। इसके अलावा तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। लोगों ठंडी से हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक सरगुजा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों और बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर घना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक संपत्ति विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घरेलू संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद में युवक ने अपने पिता के सहयोग से चाचा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार है। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर को प्रार्थिया नेहा देवांगन ने डीडी नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके पति जीवन देवांगन पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सर्वे के माध्यम से डराने और शराब घोटाले में घसीटने के आरोप लगाए हैं। दुर्ग जिले में रविवार को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में शामिल होने के बाद बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरे प्रदेश में अमित शाह सर्वे करा रहे हैं। वे डराने की कोशिश कर रहे हैं, हम लोग डरने वाले नहीं हैं। बघेल ने इससे पहले इंटरनेट मीडिया एक्स पर एक पोस्ट डालकर केंद्रीय गृहमंत्री पर निशाना साधा था। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:35 बजे सीएम हाउस, सिविल लाइन से रवाना होकर रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे। जहां वे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आगमन पर उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद दोपहर लगभग 12:30 जांजगीर के लिए रवाना होंगे। दोपहर लगभग 1:30 से 3 बजे तक जनादेश परब में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सभा को संबोधित भी करेगें। शाम 4:20 बजे वापस रायपुर लौटेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज यानी 22 दिसम्बर को जांजगीर में जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है। जनादेश परब में जनता-जनार्दन के समक्ष छत्तीसगढ़ सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों और राज्य के एकीकृत विकास के लिए लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी। जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। जांजगीर के पुलिस लाईन में आयोजित की जा रही विशाल आमसभा को केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा सम्बोधित करेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
उपमुख्यमंत्री ने आरक्षक भर्ती के संबंध में अभ्यर्थियों की समस्याओं का किया समाधान पहली बार भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की समस्याओं पर सीधे उपमुख्यमंत्री ने किया संवाद खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज अपने सिविल लाइन रायपुर स्थित निज निवास में अपनी पूर्व घोषणा अनुरूप छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से रूबरू होकर उनसे सीधा संवाद किया। अपने वादे के अनुसार वे ठीक 10 बजे अभ्यर्थियों के बीच भर्ती प्रक्रिया के प्रमुख एडीजी एसपीआर कल्लूरी, आईजी बद्री नारायण मीना के साथ उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशाल आमसभा को करेंगे सम्बोधित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 दिसम्बर को जांजगीर में जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है। जनादेश परब में जनता-जनार्दन के समक्ष छत्तीसगढ़ सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों तथा राज्य के एकीकृत विकास के लिए लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी। जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। जनादेश परब के अवसर पर जांजगीर के पुलिस लाईन में आयोजित की जा रही विशाल…

