खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सतनाम चौक पर बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह के दौरान नाचने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, उरला के सतनाम चौक पर जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाच-गाने का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान नीतिल खरे (मृतक) और कुछ अन्य युवकों के बीच नाचने की बात को लेकर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई और आरोपियों ने धारदार हथियार से नीतिल पर हमला कर दिया।


