खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक संपत्ति विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घरेलू संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद में युवक ने अपने पिता के सहयोग से चाचा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार है। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर को प्रार्थिया नेहा देवांगन ने डीडी नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके पति जीवन देवांगन पर उसके भतीजे सुभाष देवांगन ने अपने पिता राजू उर्फ राजेंद्र देवांगन के सहयोग से धारदार हथियार से कई बार हमला किया। हमले में जीवन देवांगन के गर्दन, पेट, दाहिने हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। शिकायत के आधार पर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई और तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया, जिसमें सुभाष देवांगन द्वारा चाकू से हमला करना स्पष्ट हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सुभाष देवांगन की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके चाचा जीवन देवांगन द्वारा संयुक्त मकान को बेचने के लिए अग्रिम राशि ले ली गई थी, जबकि वह बिक्री के पक्ष में नहीं था। इसी बात से नाराज होकर उसने चाकू से हमला किया।
पुलिस ने आरोपी सुभाष देवांगन को हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं प्रकरण में नामजद आरोपी राजू उर्फ राजेंद्र देवांगन द्वारा सोशल मीडिया पर अपने पुत्र के जरिए हमले का वीडियो वायरल किया गया है और वह वर्तमान में फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


