नई दिल्ली। IPL 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से हराया। इस जीत के साथ SRH अंक तालिका में पहले नंबर पर आ गई है, जबकि शुरुआत से टॉप पर रहने वाली PBKS दूसरे स्थान पर खिसक गई। RCB को भी एक पायदान का नुकसान हुआ है। जानिए अभी टॉप-4 पोजीशन पर कौन हैं और अन्य टीमें किस पोजीशन पर है।
बुधवार को हुए मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। ईशान किशन ने 32 गेंदों में 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से 55 रन बनाए, हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों में 69 रनों की कमाल पारी खेली। क्लासेन ने इस पारी में 4 छक्के और 3 चौके जड़े।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही, प्रियांश आर्या 1 और प्रभसिमरन सिंह 3 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर निराश किया, वह 5 रन बनाकर कैच आउट हुए। कूपर कोनोली को छोड़कर पंजाब का कोई बल्लेबाज नहीं चला। कोनोली अंत तक टिके रहे, उन्होंने 59 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 7 चौके जड़े, लेकिन उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला और पंजाब लक्ष्य से 34 रन दूर रह गई।
अंक तालिका में टॉप-4 टीमें कौन?
सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंकों तक पहुंचने वाली पहली टीम बन गई, इसी के साथ टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है। पंजाब किंग्स की ये लगातार तीसरी हार है, 13 अंकों के साथ पंजाब दूसरे नंबर पर है।
RCB ने 9 में से 6 मैच जीते हैं, 12 अंक और +1.420 की नेट रन रेट के साथ टीम तीसरे नंबर पर खिसक गई। राजस्थान रॉयल्स के भी 12 अंक हैं, +0.510 के साथ RR तालिका में चौथे नंबर पर है।
अन्य टीमों का हाल
गुजरात टाइटंस के भी 12 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट (-0.147) के आधार पर टीम पांचवें स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंकों के साथ छठे नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स के 8 अंक है, वह 7वें स्थान पर है।
7 अंकों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स 8वें, 6 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस 9वें और लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंकों के साथ सबसे नीचे 10वें नंबर पर है।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


