खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। घाघरा बटालियन कैंप में बीती रात एक CAF जवान को उसी कैंप के दूसरे जवान ने गोली मार दी। मृतक जवान गहरी नींद में सोया हुआ था, इसी दौरान आरोपी ने गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तरप्रदेश का निवासी था। वह छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में घाघरा गांव स्थित बटालियन (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) में पदस्थ था। उसी कैंप में पदस्थ अरविंद गौतम (आरोपी) से उसकी किसी बात को लेकर लंबे समय से रंजिश थी। बीती रात सोनवीर कैंप में आकर सोया, जैसी ही वह गहरी नींद में गया, मौैका पाकर आरोपी ने उस पर गोली चलाकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। कैंप में मौजूद अन्य जवानों ने मिलकर घायल जवान सोनवीर को सोमवार तड़के खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतक जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के खैरागढ़ पहुंचने के बाद ही मृतक का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मफुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच
- मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर
- सुशासन तिहार: बलरामपुर में जनसमस्या निवारण शिविरों का ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान, ग्रामीणों के चेहरे खिले
- सोलर पंप और स्व-सहायता समूह ने बदली किस्मत, सुजन्ती पैकरा अब ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर


