Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
- अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी
- धमतरी का गौरव: ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ में बनाया कीर्तिमान
- आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा- “अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”
- मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, पंजाब किंग्स से छिना No-1 का ताज; RCB भी लुढ़की
- गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचाव
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर की प्रथम महिला विधायक स्वर्गीय रजनी दत्तात्रेय उपासने के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री “अनटोल्ड स्टोरी ऑफ स्व. रजनी दत्तात्रेय उपासने” का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय उपासने के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा से जुड़े योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और प्रेरणा का प्रतीक रहा है। आपातकाल जैसे कठिन दौर में लोकतंत्र की रक्षा से लेकर रायपुर के विकास, महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान तक उनका योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। मुख्यमंत्री साय ने कि यह डॉक्यूमेंट्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा–2025 के लिए तैयार किए गए संदर्भ ग्रंथ “गाय धर्म एवं विज्ञान” के नवीनतम संस्करण का अपने निवास कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में विमोचन किया। मुख्यमंत्री साय ने ग्रंथ को गौ विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों और समाज के लिए उपयोगी बताते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की और इसे ज्ञानवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर ग्रंथ के संपादक सुबोध राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुस्तक में गौ की उत्पत्ति से जुड़े…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने खौफनाक कदम उठा लिया। घर में उनकी फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक दिनेश गुप्ता सीतापुर के केरजू धान खरीदी केंद्र में प्रबंधक के रूप में पदस्थ थे। वह शुक्रवार रात से मानसिक रूप से विचलित थे। रात 1 से 1:30 बजे के बीच घर लौटे। बताया जा रहा है कि कुछ देर दिनेश ने मौत को गले लगाया लिया। इस बीच पैसों के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा।आगामी न्यू ईयर को लेकर क्रिसमस के एक दिन पहले पुलिस ने वाहनों की विशेष जांच की। जिसमें नशा व यातायात नियमों का उल्लंघन कर फर्राटे भरने वाले चालकों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। पुलिस ने 22 वाहनों को जप्त कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्रिसमस व आगामी न्यू ईयर को देखते हुए विशेष सतर्कता व चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के परिपालन में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर शराबी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही तेज गति, बिन हेलमेट व यातायात नियमों का उल्लंघन करने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में वीर बाल दिवस के अवसर पर पुष्पाजंलि अर्पित की। वीर बाल दिवस गुरू गोविंद सिंह के साहिबज़ादों के बलिदान, पराक्रम और अत्याचार के सामने न झुकने की सीख को याद करने का अवसर है। इन्होंने बाल्यकाल में ही धर्म और राष्ट्र की मर्यादा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी याद में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
मकर संक्रांति का महापर्व हर साल 14 या 15 जनवरी को होता है। उस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इस वजह से मकर संक्रांति मनाई जाती है। मकर संक्रांति को खिचड़ी और उत्तरायण भी कहा जाता है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में मकर संक्रांति के नाम अलग अलग हैं, लेकिन उत्सव एक जैसा होता है। मकर संक्रांति के दिन लोग स्नान के बाद दान करते हैं, खिचड़ी, दही-चूड़ा, गुड़ और तिल के लड्डू खाते हैं, वहीं कुछ स्थानों पर मकर संक्रांति के दिन पतंग भी उड़ाते हैं। नए साल 2026 का शुभारंभ…
नई दिल्ली। आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन ने अहम रोल प्ले किया है। ये स्पाई एक्शन थ्रिलर, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके बाद जेम्स कैमरून की ‘अवतार फायर एंड ऐश’ रिलीज हुई थी। वहीं इस गुरुवार, 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ रिलीज हुई है। इस रोमांटिक कॉमेडी को अच्छे रिव्यू मिले लेकिन ‘धुरंधर’ और ‘अवतार फायर एंड ऐश’ जैसी दो बड़ी फिल्मों के दबदबे के कारण, फिल्म को कम शो मिले…
नई दिल्ली। अक्सर ठंड के मौसम में लोगों की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। इस समय लोगों में सर्दी-खांसी और बुखार का खतरा बढ़ता है। इससे बचने के लिए लोगों को सर्दी के सीजन में ये 5 फल जरूर खाने चाहिए। इन फलों में संतरा, अमरूद, बेरीज, अनार, कीवी हैं। ये फल बाजार में आसानी से उपलब्ध भी हो जाते हैं। ये पांचों फल शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। संतरा को ठंडियों का सुपरफूड माना जाता है। यह विटामिन -c, फाइबर, पोटेशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। जहां बेटी के बीमार होने पर मां ने बेमेतरा जिले के एक बैगा को झाड़ फूंक के लिए बुलाया। 22 दिसंबर को बैगा घर पहुंचा और नाबालिग की स्थिति देखकर बाहरी हवा का साया बताया फिर झाड़-फूंक का नाटक करने लगा। इसके बाद नींबू फेंकने का बहाने अपने साथ घर से दूर ले गया। मामला नंदिनी नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी बैगा परमेश्वर बघेल (25 साल) पीड़िता को अपने साथ एक नर्सरी ले गया जहां उसने डरा धमकाकर वारदात को अंजाम दिया। डर से लड़की 2…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास फैला रहे हैं। देश में हिंदू कभी खतरे में नहीं था। अब पं. धीरेंद्र शास्त्री ने भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अगर हिंदू समाज को जोड़ना, भक्ति का प्रचार करना और राष्ट्रवाद के प्रति लोगों को जागरूक करना अंधविश्वास है, तो जिन्हें यह अंधविश्वास लगता है, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि, वे नेता नहीं हैं, इसलिए आमतौर पर राजनीतिक बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देते, लेकिन इस मुद्दे पर अपनी बात रखना…

