Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में बड़ी साजिश नाकाम? रावाभाठा में बम बनाने का सामान बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: सैनिकों और पूर्व सैनिकों को घर खरीदना हुआ सस्ता, स्टाम्प ड्यूटी में 25% की भारी छूट
- बेमौसम बारिश और वज्रपात से मिली राहत, पर अब फिर तपने की तैयारी; अगले 3 दिनों में बढ़ेगा पारा
- मुख्यमंत्री साय आज कई अहम आयोजनों में होंगे शामिल
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। तमनार ब्लॉक के धौराभाठा में जिंदल उद्योग को आवंटित गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक में भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित उत्खनन परियोजना को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सीएचपी चौक पर धरन प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। वहीं महिलाओं ने लातों से टीआई कमला पुसाम की जमकर पिटाई की, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। वहीं पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने बस समेत कंपनी की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आग भी लगा दी। गांव में भारी तनाव का माहौल है। मौके पर अतिरिक्त बल भेजा…
अपने अपने अनुभवों को किया साझा खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दाऊ वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग में कुलपति डॉ.आर.आर.बी. सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं का मिलन समारोह एलुमनाई मीट-2025 संपन्न हुआ। इस मौके पर ‘स्ट्रेदनिंग द प्रोफेसनल्स अलाईन्स अमंग एलुमनाई विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों जैसे जम्मूकश्मीर पंजाब, उत्तराखण्ड, बिहार, झारखंण्ड, गुजरात, महाराष्ट्र मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल तथा छत्तीसगढ़ से कुल 400 पूर्व छात्रों ने भाग लिया। इसके साथ ही कतर, कनाड़ा व अमेरिका से 05 छात्र उपस्थित रहे। पूर्व छात्र छात्राओं से इस दौरान अपने अपने अनुभवों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम एर्रापल्ली में बीती रात नक्सलियों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय पूनेम बुधरा, पिता जोगा, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नक्सलियों को उस पर पुलिस मुखबिरी का शक था, इसी आशंका के चलते उसे निशाना बनाया गया। बता दें कि घटना बीते 26 दिसंबर की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, दो अज्ञात व्यक्ति मृतक के घर में घुसे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के आंवराडबरी में हाल ही में शुरू की गई एक शराब दुकान के परिसर में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना है। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों को सुबह मिली। शराब दुकान के कर्मचारियों ने शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना खल्लारी थाना को दी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति ने अधिक मात्रा में शराब का सेवन किया था, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।…
बांग्लादेश में गहराता मानवीय संकट; अस्तित्व की रक्षा के लिए हिंदुओं की भारत से ‘सीमा खोलने’ की पुकार
नई दिल्ली। बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की आग में झुलसता नजर आ रहा है। हालिया घटनाओं में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को निशाना बनाए जाने के आरोप सामने आए हैं। देश के अलग–अलग हिस्सों से हिंसा, धमकी और हत्या की खबरों के बीच वहां फंसे हिंदू नागरिकों ने अपनी जान बचाने के लिए भारत से सीमाएं खोलने की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि हाल ही में दीपू चंद्र दास और अमृत मंडल की बेहद भयावह तरीके से हत्या कर दी गई, जिससे हिंदू समुदाय में दहशत का माहौल है। डर और असुरक्षा के बीच कई परिवार अपने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल द्वारा पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भाजपा का एजेंट कहने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमारा देश ऋषि-मुनियों का देश है। प्राचीन काल से हम संत-महात्माओं का सम्मान करते आए हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को बीजेपी का एजेंट कहना सनातन धर्म और बागेश्वर धाम का अपमान है। इसका निर्णय जनता करेगी। बता दें, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भिलाई में 5 दिवसीय हनुमंत कथा के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। उनके प्रदेश आगमन होते ही धर्मांतरण और धर्म को लेकर सियासी बयान बाजी…
जो घुसपैठ कर रहे हैं, उनको कान पकड़कर बाहर फेंका जाएगा… खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुलिस कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समाज के प्रदर्शन पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पुलिस जांच में सहयोग करना चाहिए। चाहे किसी के लिए भी हो। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसके साथ एसआईआर के विषय पर मीडिया से चर्चा में कहा कि अगर ऐसे कोई लोग पकड़े जाते हैं, तो कार्रवाई होगी, जो घुसपैठ रह रहे है, उनके कान पड़कर बाहर फेंका जाएगा, वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा। जितनी जांच की जरूरत होगी, वह सब जांच भी होगी। इसके साथ मैग्नेटो मॉल में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आज चार पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क एलपीजी गैस सिलेंडर वितरित किए गए। सिलेंडर मिलते ही महिलाओं के चेहरों पर सुकून और खुशी साफ झलक उठी। यह खुशी केवल सुविधा मिलने की नहीं, बल्कि वर्षों से झेली जा रही कठिनाइयों से मुक्ति की थी। कच्चे मकानों में जीवन यापन कर रहीं राजेश्वरी साहू, मीना यादव, परमेश्वरी वर्मा और पावर्ती के लिए यह दिन सपने के साकार होने जैसा रहा। अब तक चूल्हे पर खाना बनाते समय धुएं से आंखों में जलन, सांस की दिक्कत और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव उनकी…
निःशुल्क बिजली से बदली खेती की तस्वीर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कभी बिजली बिल का डर, कभी सिंचाई के लिए कर्ज, ये हालात अब छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों के लिए बीते कल की बात हो गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित कृषक जीवन ज्योति योजना ने खेती की लागत घटाकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव किया है। 5 अश्वशक्ति तक के कृषि पंपों को निःशुल्क और रियायती बिजली ने खेतों तक खुशहाली पहुंचाई है। इस योजना के तहत 3 अश्वशक्ति तक के कृषि पंपों को 6000 यूनिट और 3 से 5 अश्वशक्ति के पंपों को 7500 यूनिट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मार्च 24 और मार्च 25 के स्टेट बजट में घोषित 9 जिलों में सायबर थाने (Cyber Police Station) खोलने की अधिसूचना नवंबर में जारी कर दी गई है। पीएचक्यू ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उम्मीद है कि जनवरी में ये थाने शुरू कर दिए जाएंगे। वर्तमान में राज्य में पांच रेंज स्तरीय सायबर थाने काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जिलों में सायबर थाने खुलने से रेंज थानों पर भी केस का दबाव कम होगा। चूंकि रेंज सायबर थाने सीमित साधनों के साथ संचालित हो रहे हैं, ऐसे में जिलों के…

