खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल द्वारा पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भाजपा का एजेंट कहने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमारा देश ऋषि-मुनियों का देश है। प्राचीन काल से हम संत-महात्माओं का सम्मान करते आए हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को बीजेपी का एजेंट कहना सनातन धर्म और बागेश्वर धाम का अपमान है। इसका निर्णय जनता करेगी।
बता दें, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भिलाई में 5 दिवसीय हनुमंत कथा के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। उनके प्रदेश आगमन होते ही धर्मांतरण और धर्म को लेकर सियासी बयान बाजी तेज हो गई।
दरअसल, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कथावाचकों पर अंधविश्वास फैलाने के आरोप लगाते हुए पाखंडी बताया था, जिसके बाद पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनके बयान का पलटवार करते हुए कहा था कि अगर हिंदू समाज को जोड़ना अंधविश्वास है, तो ऐसे लोगों को देश छोड़ देना चाहिए।
वहीं देश छोड़ देने वाले पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर पूर्व सीएम बघेल ने शुक्रवार को तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि “धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छत्तीसगढ़ में धार्मिक आयोजनों की आड़ में पैसा बटोरने आते हैं और व्यवहार में बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा- “जब धीरेंद्र शास्त्री पैदा भी नहीं हुए थे, तब से मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा हूं। वह कल का बच्चा है और हमें सनातन धर्म सिखाने चला है।
दोनों ओर से चल रही बयानबाजी के बीच आज सीएम साय ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- इसका फैसला जनता करेंगी।
Trending
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी


