जो घुसपैठ कर रहे हैं, उनको कान पकड़कर बाहर फेंका जाएगा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुलिस कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समाज के प्रदर्शन पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पुलिस जांच में सहयोग करना चाहिए। चाहे किसी के लिए भी हो।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसके साथ एसआईआर के विषय पर मीडिया से चर्चा में कहा कि अगर ऐसे कोई लोग पकड़े जाते हैं, तो कार्रवाई होगी, जो घुसपैठ रह रहे है, उनके कान पड़कर बाहर फेंका जाएगा, वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा। जितनी जांच की जरूरत होगी, वह सब जांच भी होगी।
इसके साथ मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी देने पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मैग्नेटो मॉल में एक घटना सामने आई थी, जिसमें फिर जो हुआ है उसमें भी कार्रवाई चल रही है। वहीं गार्ड ऑफ़ ऑनर की प्रथा बंद होने पर कहा कि जनता जनार्दन के साथ सरकार काम करे। गार्ड ऑफ़ ऑनर जैसी परम्परा की आवश्यकता नहीं है। इसमें बड़ा बल हमेशा रहता था। इसकी कोई आवश्यकता नहीं है।


