खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के आंवराडबरी में हाल ही में शुरू की गई एक शराब दुकान के परिसर में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना है। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों को सुबह मिली।
शराब दुकान के कर्मचारियों ने शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना खल्लारी थाना को दी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति ने अधिक मात्रा में शराब का सेवन किया था, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान खुलने के बाद वहां लोगों की आवाजाही बनी हुई थी और शव दुकान के बाहर पड़ा हुआ था। इस संबंध में पुलिस और आबकारी विभाग की भूमिका को लेकर भी चर्चा की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
Trending
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी


