Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
- वादाखिलाफी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; कोपेडीह-आरगांव मार्ग के लिए विधायक को सौंपा एक माह का ‘अल्टीमेटम’
- छत्तीसगढ़ सिविल साेसायटी की ऐतिहासिक हुंकार: ब्रिटिश ताज को ‘अल्टीमेटम’: छत्तीसगढ़ से उठी 5 ट्रिलियन डॉलर के हर्जाने और विरासत वापसी की गूँज
- मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मफुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। खुद की कंपनी में पैसा लगाकर डेढ़ महीने में दोगुना करने का लालच देकर 65,18,400 रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को भानुप्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी जैविक खाद का प्रचार-प्रसार करता था। पीड़िता कामेश्वरी नाग ने थाना भानुप्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई की कि आरोपी विनोद कुमार पांडे जैविक खाद का प्रचार-प्रसार करता था। प्रार्थिया का वर्ष 2023 में आरोपी विनोद कुमार पांडे से परिचय हुआ था। आरोपी ने प्रार्थिया को WFT कंपनी में पैसा इन्वेस्ट करने से डेढ़ माह में पैसा दोगुना मिलेगा, और कंपनी को खुद के द्वारा संचालित करना बताया…
शैक्षणिक अध्ययन के साथ रचनात्मक गतिविधियों, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर जोर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रारंभ की गई है प्रोजेक्ट संकल्प खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा प्रदेश में प्रारंभ किए गए ‘प्रोजेक्ट संकल्प‘ के माध्यम से आश्रम छात्रावासों में रहकर अध्ययन कर रहे बच्चों का भविष्य संवर रहा है। विभाग की इस नई पहल से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक के साथ नैतिक, सामाजिक एवं जीवन कौशल से भी सशक्त बनाया जा रहा है। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने आज यहां…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। जिले में संचालित धान उपार्जन केन्द्रों की पारदर्शी एवं किसान-हितैषी व्यवस्था का लाभ अब किसानों को मिल रहा है। टोकन प्रणाली, समयबद्ध खरीदी, त्वरित नमी परीक्षण तथा मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के चलते धान विक्रय की प्रक्रिया पहले की तुलना में कहीं अधिक सरल और सहज हो गई है। किसानों को अब धान बेचने के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत श्रीगढ़ निवासी किसान पिंकू केरकेट्टा ने बताया कि इस वर्ष उनकी धान की फसल अच्छी हुई है। उन्होंने कुल 59.60 क्विंटल धान का रकबा है,…
KWNS – प्रिया पाठक, रायपुर। जिंदल स्टील को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि उसके समर्थित खिलाड़ियों ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप (NSSC) में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। उच्च दबाव वाले मुकाबलों की इस श्रृंखला में जिंदल स्टील समर्थित दल ने कई स्वर्ण और रजत पदक जीतकर भारत में उत्कृष्ट खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। सटीकता और धैर्य के शानदार प्रदर्शन में गुरजोआत सिंह खंगुरा ने पुरुष स्कीट स्पर्धा में 2025 राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब अपने नाम…
विकलांग नहीं, दिव्यांगजन कहकर करें संबोधन- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा है कि दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा का अभिन्न अंग हैं और उनके प्रति संवेदनशील सोच व सम्मानजनक भाषा का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। वे अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद (छत्तीसगढ़ प्रांत) के तत्वावधान में आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर में आयोजित 16वें राज्य स्तरीय विवाह योग्य युवक–युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े दिव्यांग युवक–युवती परिचय सम्मेलन में हुई शामिल मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े दिव्यांग युवक–युवती परिचय सम्मेलन में हुई शामिल मंत्री लक्ष्मी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री की श्री हनुमंत कथा 25 से 29 दिसंबर तक भिलाई के जयंती स्टेडियम के पास आयोजित की जाएगी।इस कथा में लगभग 100 समाजों के स्वागत द्वार लगाए जाएंगे, जिन पर समाज के प्रमुखों की तस्वीरें और सामाजिक परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा। पांच दिवसीय कथा का आयोजन सेवा समर्पण समिति, दुर्ग के तत्वावधान में होगा। कथा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन, पेयजल, शौचालय और वाहन पार्किंग की व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा, सुरक्षा के लिए विशेष बैरिकेडिंग और मेडिकल कैंप भी स्थापित किए जाएंगे।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के जिंदल यूनिवर्सिटी से एक बेहद दुखद और चिंताजनक खबर सामने आई है। यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाली बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान प्रिंसी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जमशेदपुर (टाटा), झारखंड की रहने वाली बताई जा रही है। यह घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक छात्रा यूनिवर्सिटी परिसर स्थित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बीती रात करीब 9 बजे छात्रा अपने हॉस्टल के कमरे में मृत अवस्था में पाई गई। घटना की जानकारी मिलते…
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम पोड़ी में सुरेठी कुर्मी समाज के सामाजिक भवन का किया लोकार्पण, सम्मेलन में लिया भाग सुरेठी कुर्मी समाज के लिए छात्रावास एवं भवन विकास हेतु की 30 लाख रूपए की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को कवर्धा के विकासखंड बोड़ला के ग्राम पोड़ी में सुरेठी कुर्मी समाज के नवनिर्मित सामाजिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर सुरेठी कुर्मी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी वे शामिल हुए। उनके ग्राम आगमन पर समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री शर्मा ने समाज के उत्कृष्ट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। नक्सलवाद का अंत दहलीज के करीब है। छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर जवानों ने विशेष अभियान चलाकर नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है। गरियाबंद जिले के दडईपानी के पहाड़ी क्षेत्र में सीआरपीएफ, ई-30, एसटीएफ, 207 कोबरा और 16 बटा। सीएएफ की संयुक्त टीम को अभियान के दौरान करते नक्सली डंप मिला। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने यहां कई सामन छुपा रखे थे। जिसमें आईईडी बनाने के सामाग्री, भरमार बन्दूक समेत कई विस्फोटक सामान बरामद किया गया। दरअसल, थाना मैनपुर अंतर्गत पहाडियों में स्थित ग्राम क्षेत्रों में माओवादी गतिविधियों की आसूचना पर जवानों की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी को रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बड़े तालाब में एक महिला की लाश तैरती हुई मिली। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान चंद्रकली कुर्रे उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। ये पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरी सतनाम नगर की है। बताया जा रहा है कि महिला अपने मायके अमेरी में रह रही थी। परिजनों के अनुसार, वह शनिवार रात घर से निकली थी, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। प्रारंभिक जांच में…

