खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। खुद की कंपनी में पैसा लगाकर डेढ़ महीने में दोगुना करने का लालच देकर 65,18,400 रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को भानुप्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी जैविक खाद का प्रचार-प्रसार करता था।
पीड़िता कामेश्वरी नाग ने थाना भानुप्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई की कि आरोपी विनोद कुमार पांडे जैविक खाद का प्रचार-प्रसार करता था। प्रार्थिया का वर्ष 2023 में आरोपी विनोद कुमार पांडे से परिचय हुआ था। आरोपी ने प्रार्थिया को WFT कंपनी में पैसा इन्वेस्ट करने से डेढ़ माह में पैसा दोगुना मिलेगा, और कंपनी को खुद के द्वारा संचालित करना बताया था। कंपनी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ते हुए उसके खाता में पैसा जमा करने की बात कहते हुए प्रार्थिया एवं अन्य लोगों से 65,18,400 रुपए लेकर धोखाधड़ी की।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना भानुप्रतापपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया। थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद देशमुख द्वारा टीम गठित कर आरोपी की तलाश के लिए बिलासपुर जिला भेजा गया। जहाँ आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर थाना भानुप्रतापपुर लाया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
Trending
- वादाखिलाफी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; कोपेडीह-आरगांव मार्ग के लिए विधायक को सौंपा एक माह का ‘अल्टीमेटम’
- छत्तीसगढ़ सिविल साेसायटी की ऐतिहासिक हुंकार: ब्रिटिश ताज को ‘अल्टीमेटम’: छत्तीसगढ़ से उठी 5 ट्रिलियन डॉलर के हर्जाने और विरासत वापसी की गूँज
- मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मफुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच
- मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर


