खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के जिंदल यूनिवर्सिटी से एक बेहद दुखद और चिंताजनक खबर सामने आई है। यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाली बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान प्रिंसी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जमशेदपुर (टाटा), झारखंड की रहने वाली बताई जा रही है। यह घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक छात्रा यूनिवर्सिटी परिसर स्थित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बीती रात करीब 9 बजे छात्रा अपने हॉस्टल के कमरे में मृत अवस्था में पाई गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हॉस्टल के कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर छात्रा की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके। इसके साथ ही पुलिस ने छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के रायगढ़ पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। हॉस्टल में मौजूद छात्राओं, वार्डन और यूनिवर्सिटी स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। साथ ही कमरे की तलाशी लेकर जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से जुड़ा है।
घटना के बाद जिंदल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आंतरिक जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि वे पुलिस को हर संभव सहयोग दे रहे हैं और जांच पूरी होने तक कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।
इस दुखद घटना के बाद से पूरे यूनिवर्सिटी कैंपस में शोक का माहौल है। छात्र-छात्राएं और शिक्षक इस घटना से स्तब्ध हैं। सहपाठी छात्रा की अचानक मौत से मानसिक रूप से आहत नजर आ रहे हैं। फिलहाल सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हैं, जिसके बाद ही इस मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
Trending
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
- वादाखिलाफी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; कोपेडीह-आरगांव मार्ग के लिए विधायक को सौंपा एक माह का ‘अल्टीमेटम’
- छत्तीसगढ़ सिविल साेसायटी की ऐतिहासिक हुंकार: ब्रिटिश ताज को ‘अल्टीमेटम’: छत्तीसगढ़ से उठी 5 ट्रिलियन डॉलर के हर्जाने और विरासत वापसी की गूँज
- मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मफुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच


