Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
- खाद-बीज की कालाबाजारी पर प्रशासन का ‘हंटर’, 5 केंद्रों पर बिक्री बैन, 17 को नोटिस
- रात के अंधेरे में शिक्षा के मंदिर पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, जेसीबी से ढहाया गया स्कूल भवन, गांव में आक्रोश
- मुंगेली नगर पालिका विवाद: भाजपा का अध्यक्ष रोहित शुक्ला पर पलटवार, आरोपों को बताया ‘नाकामी छिपाने का जरिया’
- सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दंतेवाड़ा के छिंदनार में ‘मास्टर ब्लास्टर’ ने फूँकी खेल क्रांति की फूँक: 50 गाँवों में बनेंगे मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड
Author: Khabar World
नई दिल्ली। रोटी और चावल दोनों हमारी डाइट का अहम हिस्सा होते हैं। कई लोग रोटी खाना ज्यादा पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोगों को चावल खाना अच्छा लगता है। कुछ लोग रोटी को हेल्दी मानते हैं, तो कुछ चावल को हल्का और जल्दी पचने वाला समझते हैं। अक्सर यह सवाल उठता है कि आखिर इन दोनों में से कौन सा खाना जल्दी पचता है और किसे पचाने में ज्यादा समय लगता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यह बात सही है कि चावल को पचने में कम वक्त लगता है, लेकिन रोटी का सेवन करना भी जरूरी होता है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के आगमन से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गर्म हवा ने पिछले दो दिनों से मध्य इलाके में अपना असर दिखाना शुरू किया है। घरों में बिना एसी और कूलर के दिन बिताना अभी से मुश्किल हो रहा है। खासकर रायपुर और दुर्ग संभाग का पारा तेजी से चढ़ रहा है। रविवार को रायपुर सबसे गर्म रहा, मगर सोमवार को राजनांदगांव की गर्मी ने इसे पीछे छोड़ दिया। सोमवार के दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनंदगांव में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आइसक्रीम खरीदने गई 11 साल की मासूम के साथ दुकानदार ने गंदा काम करने का प्रयास किया। बहला-फुसलाकर बच्ची को गलत इरादे से घर के अंदर लेकर गया और छेड़छाड़ करने लगा। लेकिन बच्ची साहस दिखाते हुए हैवान के जाल से बच निकली। जानकारी के मुताबिक, घटना पुरूर थाना इलाके का है। बच्ची आइसक्रीम खरीदने के लिए एक दुकान में पहुंची थी। इस दौरान अधेड़ उम्र के हैवान की नियत बिगड़ी गई। उसने आईक्रीम देने के बहाने उसे घर के अंदर लेकर गया और छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह बच्ची अपनी आरोपी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बोधघाट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 54 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹26 लाख 97 हजार 200 रुपये बताई जा रही है। इस मामले में 4 अंतरराज्यीय तस्करों समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बोधघाट पुलिस को 12 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति जगदलपुर के गोयल धर्मशाला में ठहरे हुए हैं और उनके पास अवैध मादक पदार्थ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शलभ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर पुलिस को ऑनलाइन ठगी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। थाना पुरानी बस्ती और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना पुरानी बस्ती में शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 फरवरी 2026 को OLX के माध्यम से कैमरा खरीदने के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों ने संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को ऑल इंडिया कैमरा डिस्ट्रीब्यूटर बताकर भरोसे में लिया और अलग-अलग UPI ID के जरिए कुल 2 लाख रुपए की ठगी कर मोबाइल बंद कर दिया। मामले में अपराध…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि वाहन सहित कुल जब्ती लगभग 56 लाख रुपये की है। यह पूरा मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा ओडिशा के संबलपुर से बड़ी मात्रा में गांजा खरीदकर उसे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर भाजपा आज प्रदेशभर में कार्यक्रम करेगी। सभी कार्यालयों में माल्यार्पण और विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। बूथ स्तर तक जयंती मनाने की तैयारी की गई है। समरसता भोज के जरिए विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा। साथ ही PM मोदी और CM साय का संदेश घर-घर पहुंचाया जाएगा। वहीं रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रमों में बड़े नेता शामिल होंगे। BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। 15 से 20 अप्रैल तक अलग-अलग जिलों में संगोष्ठियों का आयोजित होंगी। इस दौरान सामाजिक संस्थाओं और समाज प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।वह दोपहर एक बजे शंकर नगर के दुर्गा मैदान में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित समरसता भोज में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे रायपुर के कलेक्ट्रेट चौक जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री डॉ। भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण करेंगे।
बाबा साहेब के विचारों से प्रेरित होकर हम समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन को समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया और एक ऐसे भारत की नींव रखी, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान प्राप्त हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का…
हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः…” की भारतीय जीवनदृष्टि को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुकमा जिला चिकित्सालय में ‘अटल आरोग्य लैब’ का राज्यस्तरीय शुभारंभ किया। यह पहल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई क्रांति का आधार बनेगी, जो विशेष रूप से दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों के नागरिकों को आधुनिक एवं सुलभ जांच सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा…

