खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आइसक्रीम खरीदने गई 11 साल की मासूम के साथ दुकानदार ने गंदा काम करने का प्रयास किया। बहला-फुसलाकर बच्ची को गलत इरादे से घर के अंदर लेकर गया और छेड़छाड़ करने लगा। लेकिन बच्ची साहस दिखाते हुए हैवान के जाल से बच निकली।
जानकारी के मुताबिक, घटना पुरूर थाना इलाके का है। बच्ची आइसक्रीम खरीदने के लिए एक दुकान में पहुंची थी। इस दौरान अधेड़ उम्र के हैवान की नियत बिगड़ी गई। उसने आईक्रीम देने के बहाने उसे घर के अंदर लेकर गया और छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह बच्ची अपनी आरोपी के कब्जे से बचकर भाग निकली। उसने अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन बच्ची के साथ पुरूर थाने पहुंचकर शिकायत दी।
पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए 56 साल के आरोपी रवि शंकर सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला थाने आया था, परिजनों ने शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपी रवि सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता सजक थी, इसलिए वह अपने परिजनों से घटना साझा कर पाई। छोटे बच्चों में जागरूकता के लिए लगातार स्कूलों में पुलिस द्वारा गुड टच-बेड टच की जानकारी देने के लिए पहल की जा रही है।
Trending
- CBI की बड़ी कार्रवाई : शराब घोटाला मामले में पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी और पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज
- छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
- सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी
- मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण
- गांव में ही मिला न्याय- अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट से राजस्व मामलों का त्वरित समाधान
- भ्रष्टाचार पर ACB का बड़ा प्रहार; 1 लाख की घूस लेते बेमचा सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार
- खरीफ 2026 के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद; 25 हजार मीट्रिक टन खाद का स्टॉक जमा, अब ‘फार्मर आईडी’ से ही मिलेगा लाभ
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ


