Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रख्यात जननायक कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक पुरन्दर मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहितऔर समाज-सेवा के लिए समर्पित रहा। वे सत्ता-प्राप्ति को उद्देश्य नहीं, बल्कि जनसेवा को राजनीति का परम लक्ष्य मानते थे।मूल्य-आधारित राजनीति, चरित्र, अनुशासन और कर्मठता उनके सार्वजनिक जीवन की पहचान रही। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जी…
हिंदू परंपरा के अनुसार रविवार को सूर्य देव संग विष्णु, दुर्गा और भैरव की पूजा करने से स्वास्थ्य, सम्मान, सफलता और मनोकामनाओं की पूर्ति का विशेष आशीर्वाद मिलता है। रविवार पूजा सूर्य विष्णु दुर्गा भैरव की कृपा पाएं हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित किया जाता है। ऐसे ही रविवार का दिन भगवान सूर्य का है, इस दिन सूर्य देव की आराधना करने से मानसिक और शारीरिक शक्ति मिलती है। रविवार के दिन भगवान सूर्य के अलावा भगवान विष्णु, माता दुर्गा और भगवान भैरव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता…
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड बॉक्सिंग डे टेस्ट मात्र 2 दिनों में खत्म हो गया। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रनों पर सिमट गई थी, हालांकि इंग्लैंड का प्रदर्शन मेजबान से भी ज्यादा खराब रहा। इंग्लैंड की पहली पारी 110 रनों पर सिमटी। दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया का यही हाल रहा, पूरी टीम 132 रन ही बना पाई। इंग्लैंड ने जीत के लिए मिले 175 के लक्ष्य को तीसरे सत्र में हासिल कर 4 विकेट से जीत दर्ज की। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र में ये ऑस्ट्रेलिया की पहली हार है, जिसने भारतीय टीम को भी…
नई दिल्ली। जेम्स कैमरून की साई-फाई फिल्म सीरीज ‘अवतार’ का थर्ड पार्ट इंडिया में ‘धुरंधर’ जैसी ब्लॉकबस्टर के सामने भी धाकड़ कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज 9 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई अब भी बॉक्स ऑफिस पर मौजूद दूसरी भारतीय फिल्मों से ज्यादा हो रही है। इसी हफ्ते रिलीज हुई ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ भी इस हॉलीवुड फिल्म के सामने बेहद कमजोर नजर आ रही है। अब फिल्म अगले कुछ ही घंटों में आज तक इंडिया में रिलीज हुई टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में शामिल…
नई दिल्ली। दालें हमेशा से भारतीय थाली का मुख्य हिस्सा रही हैं लेकिन बदलती जीवनशैली और जंक फूड के बढ़ते चलन ने इन्हें हमारी डाइट से दूर कर दिया है। जबकि हकीकत यह है कि दालें न केवल पोषण देती हैं, बल्कि कई बीमारियों से लड़ने में रामबाण भी साबित होती हैं। आइये जानते हैं डॉक्टर जावेद सिद्दीक के अनुसार किस स्वास्थ्य समस्या में कौन सी दाल का सेवन करना चाहिए दालें भारतीय भोजन का अहम हिस्सा रही हैं, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और जंक फूड के कारण लोग इन्हें कम खाने लगे हैं। जबकि डॉक्टर जावेद सिद्दीक के अनुसार दालें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जयंती स्टेडियम मैदान भिलाई में आयोजित 5 दिवसीय दिव्य श्री हनुमंत कथा समारोह में आज सपत्निक सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम सभी के लिए बड़े सौभाग्य की बात है। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ को हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम ने अपने वनवासकाल का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बिताए है। छत्तीसगढ़ माता शबरी का भी यह जगह है। इस दौरान उन्होंने भक्त माता ने जूठे भोजन को खिलाई थी। मुख्यमंत्री ने श्रीराम लला अयोध्या धाम योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि अब तक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक पैसेंजर ट्रेन के भीतर युवक का फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद से रेलवे स्टाफ में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर रायपुर स्टेशन में रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, यह मामला टिटलागढ़–रायपुर पैसेंजर ट्रेन का है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि युवक की पहचान और घटना के कारणों को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा संभाग में पड़ रही है, जहां कहीं-कहीं शीतलहर जैसी स्थिति भी है। राजधानी रायपुर में भी दिन ढलने के बाद से सुबह 7 बजे तक अच्छी ठंड पड़ रही है, जिससे बचने के लिए लोग गरम कपड़ों का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। आगामी तीन दिन तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहा, वहीं सरगुजा संभाग में एक-दो स्थानों पर शीतलहर दर्ज की गई। प्रदेश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर रविवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद संगोष्ठी का आयोजन होगा। बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को रायपुर, बेमेतरा और जशपुर जिले के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में सीएम साय पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” सुनेंगे। इसके बाद बेमेतरा के नवागढ़ में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। यहां वह क्षेत्र की जनता को 165 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। शाम 4:20 बजे जशपुर के ग्राम पमशाला कंवरधाम (तपकरा) में सरगुजा संभागीय पेंशनर सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं जशपुर के ग्राम फरसाबहार में पोषण पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन करेंगे।…

