हिंदू परंपरा के अनुसार रविवार को सूर्य देव संग विष्णु, दुर्गा और भैरव की पूजा करने से स्वास्थ्य, सम्मान, सफलता और मनोकामनाओं की पूर्ति का विशेष आशीर्वाद मिलता है।
रविवार पूजा सूर्य विष्णु दुर्गा भैरव की कृपा पाएं
हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित किया जाता है। ऐसे ही रविवार का दिन भगवान सूर्य का है, इस दिन सूर्य देव की आराधना करने से मानसिक और शारीरिक शक्ति मिलती है।
रविवार के दिन भगवान सूर्य के अलावा भगवान विष्णु, माता दुर्गा और भगवान भैरव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन अन्य विधि अनपेक्षित पूजा करने से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि, भय से मुक्ति और मन चाहा वरदान प्राप्त होता है।
शास्त्रों के अनुसार सूर्य देव एकमात्र देवता हैं जो प्रत्यक्ष रूप में प्रकट होते हैं। ऐसे में इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लाल रंग का वस्त्र धारण करें। फिर तांबे के लोटे में साफ जल और थोड़ा सा गंगाजल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें। साथ ही ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें। इससे सूर्य देव की कृपा आप पर बनी रहेगी।
इस दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने से जातक के जीवन में आने वाली प्रेरणा दूर होती है और सुख-शांति आती है। घर के मंदिर में मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं। देवी को लाल रंग का वस्त्र, चंदन, सिंदूर, लाल फूल, अक्षत, मिठाई, फल अर्पित करें। पूजा के दौरान दुर्गा माता के महामंत्र ‘सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्रयंबके गौरी नारायणी नमोऽस्तुते’ का जाप करें।
रविवार के दिन भगवान भैरव की पूजा करने से नकारात्मक शक्तियों से रक्षा मिलती है और व्यक्ति की सभी विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं। इस दिन बाबा भैरव को पुष्प, नारियल तेल, पान, काले तिल, उड़द दाल, अगरबत्ती और कपूर अर्पित करें। साथ ही इस दिन ‘ॐ काल भैरवाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
रविवार के दिन भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाएं, और उन्हें पिला चंदन का तिलक लगाकर पूजा करें। पूजा के बाद ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि भगवान विष्णु की पूजा से जीवन में खुशहाली और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
Trending
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी


