Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जामरी–मुड़पार पुल को लेकर फिर जगी उम्मीद, मामला सचिव स्तर तक पहुंचा
- विश्व रेड क्रॉस दिवस पर शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर केअटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज – कवर्धा। कवर्धा के कलेक्टर गोपाल वर्मा अब सरकारी कर्मचारियों की लेटलतीफी और लापरवाही पर पूरी तरह सख्त हो गए हैं। गुरुवार सुबह, उन्होंने जिले के शासकीय कार्यालयों का अचानक निरीक्षण शुरू किया और सबसे पहले जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी ड्यूटी टाइम के बाद भी अनुपस्थित पाए गए। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर खुद कार्यालय के मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर बैठ गए और जैसे ही देर से आने वाले कर्मचारी आने लगे, उन्हें वहीं रोक लिया गया। कुछ कर्मचारी शर्म से सिर झुकाए नजर आए, तो कुछ ने कान पकड़कर माफी…
युक्ति युक्तकरण से सुदूरवर्ती गाँव सांचरबहार के शिक्षकविहीन स्कूल को मिला शिक्षक खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। इस गाँव में शिक्षा की मशाल जल चुकी है…स्कूल खोलकर यहाँ के विद्यार्थियों को शिक्षा से न सिर्फ जोड़ा जा चुका है..अब वर्षों से शिक्षकविहीन इस विद्यालय में नियमित शिक्षक की नियुक्ति से विद्यार्थियों के साथ गाँव के लोगों में खुशियों का वातावरण है। शिक्षकविहीन की श्रेणी में आने वाले इस विद्यालय में राज्य शासन के फैसलों के बाद अतिशेष शिक्षको के युक्ति युक्तकरण की अपनाई गई प्रक्रिया ने यहाँ ज्ञान की नई रोशनी और उम्मीदों का दीया जला दिया है। कोरबा ब्लॉक के सुदूरवर्ती…
हिंदू धर्म में चारों धाम के अलावा अमरनाथ यात्रा का भी विशेष महत्व है। ये यात्रा कठिन जरुर है लेकिन पुण्यकारी भी है। मान्यता है कि इस यात्रा को करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं। पुराणों में वर्णन है कि अमरनाथ यात्रा से साधक को 23 तीर्थों के दर्शन करने जितना पुण्य प्राप्त होता है। अमरनाथ यात्रा इस साल कब से शुरू हो रही है आइए जानते हैं डेट और इसका इतिहास। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2025 से शुरू हो रही है। 38 दिन तक चलने वाली इस यात्रा का समापन 9…
नई दिल्ली। काजोल की पौराणिक हॉरर फिल्म ‘मां’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के 6 दिन बाद भी दर्शकों को खूब इम्प्रेस कर रही है। दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला प्रधान फिल्म बन गई है। ‘मां’ ने अच्छी शुरुआत के बाद ओपनिंग वीकेंड पर भी जबरदस्त कमाई की लेकिन वीकडेज में इसके कलेक्शन का ग्राफ नीचे आ गया है। चलिए यहां जानते हैं ‘मां’ ने रिलीज के 6ठे दिन कितना कलेक्शन किया है? ‘मां’ ने रिलीज के छठे दिन कितना किया कलेक्शन? विशाल फुरिया निर्देशित ‘मां’ में काजोल ने लीड…
नई दिल्ली। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन की समाप्ति पर पांच विकेट के नुकसान पर 309 रन बना लिए। कप्तान शुभमन गिल में लगातार दूसरा शतक लगाया। वह 114 रन पर नाबाद हैं। उनके साथ रवींद्र जडेजा 41 रन पर खेल रहे हैं। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत के लिए पारी की शुरुआत करने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल उतरे। राहुल फ्लॉप रहे और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए करुण नायर…
नई दिल्ली। बवासीर (पाइल्स) एक आम लेकिन बहुत ही तकलीफदेह बीमारी है। जिससे आजकल कई लोग परेशान हैं। गलत खान-पान, कब्ज और ज्यादा देर तक बैठना इसकी मुख्य वजह मानी जाती है। लेकिन आयुर्वेद में इसके लिए एक असरदार इलाज मौजूद है। नागदोन यह एक औषधीय पौधा है। जो बवासीर को जड़ से खत्म करने में मदद करता है। वैद्य शिवकुमार मौर्य ने कहा कि नागदोन की पत्तियों और जड़ों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं। जो सूजन को कम करते हैं। मस्सों को सुखा देते हैं। यह खासतौर पर खूनी और बादी दोनों तरह की बवासीर में फायदेमंद है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और लगातार कई जिलों में बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज सुबह से हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए प्रदेश के कई इलाकों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक और 30-40 KMPH की स्पीड से तेज हवा के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं बीजापर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागाव, काकर, धमतरी,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह मानसिक रूप से परेशान है। आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। इस मामले में पुलिस ने युवक की लाश को अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। यह पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध का है। होटल सेंट्रल के पहले मंजिल में बालोद निवासी उमेश पिता गेंदलाल नाम की युवक ने कमरा बुक किया। 30 जून के 12 बजे करीब युवक पहुंचा था शाम 7 बजे के आसपास वह कमरे से…
खबर वर्ल्ड न्यूज– अभनपुर।अभनपुर बस स्टैंड के पास सोमवार रात को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ऑटो चालक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजा कोसले के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात लगभग 10 बजे राजा कोसले का एक युवक से विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोपी युवक ने अचानक चाकू निकालकर राजा पर ताबड़तोड़ वार किए और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन तब तक राजा गंभीर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां वार्ड क्रमांक 1 के कांग्रेस पार्षद अमित भारते पर अपनी वृद्ध दादी की जमीन बेचने और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। 70 वर्षीय वृद्धा राजकुमारी भारते की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सकरी पुलिस ने बताया कि पीड़िता राजकुमारी भारते, निवासी कुदुदंड, सकरी के दलदलिहापारा स्थित अपने पैतृक घर में अपने पुत्र-पुत्रवधू और पोते-पोतियों के साथ रहती हैं। कुछ दिन पूर्व वह अपने नाती नंदकुमार भारते के…

