खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह मानसिक रूप से परेशान है। आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। इस मामले में पुलिस ने युवक की लाश को अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। यह पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध का है।
होटल सेंट्रल के पहले मंजिल में बालोद निवासी उमेश पिता गेंदलाल नाम की युवक ने कमरा बुक किया। 30 जून के 12 बजे करीब युवक पहुंचा था शाम 7 बजे के आसपास वह कमरे से बाहर भी निकला था। फिर वापस वह कमरे में चला गया। दो दिनों तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो होटल कर्मचारियों को शक हुआ।
होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थाना प्रभारी सुनील दास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो युवक की लाश रस्सी के सहारे पंखे पर लटक रही थी। प्रारंभिक जांच के मुताबिक युवक रस्सी भी अपने साथ लेकर आया था। इसके अलावा कमरे के अंदर कुछ बियर की बोतल भी मिली है। युवक ने सुसाइड नोट में मानसिक रूप से परेशान होने की बात लिखी हैं।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


