खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां वार्ड क्रमांक 1 के कांग्रेस पार्षद अमित भारते पर अपनी वृद्ध दादी की जमीन बेचने और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। 70 वर्षीय वृद्धा राजकुमारी भारते की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सकरी पुलिस ने बताया कि पीड़िता राजकुमारी भारते, निवासी कुदुदंड, सकरी के दलदलिहापारा स्थित अपने पैतृक घर में अपने पुत्र-पुत्रवधू और पोते-पोतियों के साथ रहती हैं।
कुछ दिन पूर्व वह अपने नाती नंदकुमार भारते के साथ दलदलिहापारा स्थित संपत्ति पर गई थीं, जहां उन्होंने अपने पोते पार्षद अमित भारते से उस संपत्ति को बेचने का कारण पूछा, जो उनकी खुद की (राजकुमारी भारते के) नाम पर थी। पूछताछ से नाराज होकर अमित ने कथित रूप से अपनी दादी का गला दबाकर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उसने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय मौजूद भाई नंदकुमार को भी अमित ने गाली देते हुए धमकाया और घर से बाहर निकाल दिया।
राजकुमारी भारते ने बताया कि पार्षद अमित भारते ने अपनी बहन सीमा जोशी के हिस्से की संपत्ति के दस्तावेज और पर्ची भी अपने पास ही रख ली है। जब दादी ने उनसे वह दस्तावेज लौटाने की मांग की, उन्होंने देने से साफ इंकार कर दिया। इससे परिवार में तनाव और बढ़ गया है। राजकुमारी भारते की शिकायत पर सकरी पुलिस ने पार्षद अमित भारते के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


