Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम एर्रापल्ली में बीती रात नक्सलियों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय पूनेम बुधरा, पिता जोगा, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नक्सलियों को उस पर पुलिस मुखबिरी का शक था, इसी आशंका के चलते उसे निशाना बनाया गया। बता दें कि घटना बीते 26 दिसंबर की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, दो अज्ञात व्यक्ति मृतक के घर में घुसे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के आंवराडबरी में हाल ही में शुरू की गई एक शराब दुकान के परिसर में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना है। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों को सुबह मिली। शराब दुकान के कर्मचारियों ने शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना खल्लारी थाना को दी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति ने अधिक मात्रा में शराब का सेवन किया था, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।…
बांग्लादेश में गहराता मानवीय संकट; अस्तित्व की रक्षा के लिए हिंदुओं की भारत से ‘सीमा खोलने’ की पुकार
नई दिल्ली। बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की आग में झुलसता नजर आ रहा है। हालिया घटनाओं में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को निशाना बनाए जाने के आरोप सामने आए हैं। देश के अलग–अलग हिस्सों से हिंसा, धमकी और हत्या की खबरों के बीच वहां फंसे हिंदू नागरिकों ने अपनी जान बचाने के लिए भारत से सीमाएं खोलने की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि हाल ही में दीपू चंद्र दास और अमृत मंडल की बेहद भयावह तरीके से हत्या कर दी गई, जिससे हिंदू समुदाय में दहशत का माहौल है। डर और असुरक्षा के बीच कई परिवार अपने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल द्वारा पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भाजपा का एजेंट कहने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमारा देश ऋषि-मुनियों का देश है। प्राचीन काल से हम संत-महात्माओं का सम्मान करते आए हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को बीजेपी का एजेंट कहना सनातन धर्म और बागेश्वर धाम का अपमान है। इसका निर्णय जनता करेगी। बता दें, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भिलाई में 5 दिवसीय हनुमंत कथा के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। उनके प्रदेश आगमन होते ही धर्मांतरण और धर्म को लेकर सियासी बयान बाजी…
जो घुसपैठ कर रहे हैं, उनको कान पकड़कर बाहर फेंका जाएगा… खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुलिस कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समाज के प्रदर्शन पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पुलिस जांच में सहयोग करना चाहिए। चाहे किसी के लिए भी हो। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसके साथ एसआईआर के विषय पर मीडिया से चर्चा में कहा कि अगर ऐसे कोई लोग पकड़े जाते हैं, तो कार्रवाई होगी, जो घुसपैठ रह रहे है, उनके कान पड़कर बाहर फेंका जाएगा, वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा। जितनी जांच की जरूरत होगी, वह सब जांच भी होगी। इसके साथ मैग्नेटो मॉल में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आज चार पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क एलपीजी गैस सिलेंडर वितरित किए गए। सिलेंडर मिलते ही महिलाओं के चेहरों पर सुकून और खुशी साफ झलक उठी। यह खुशी केवल सुविधा मिलने की नहीं, बल्कि वर्षों से झेली जा रही कठिनाइयों से मुक्ति की थी। कच्चे मकानों में जीवन यापन कर रहीं राजेश्वरी साहू, मीना यादव, परमेश्वरी वर्मा और पावर्ती के लिए यह दिन सपने के साकार होने जैसा रहा। अब तक चूल्हे पर खाना बनाते समय धुएं से आंखों में जलन, सांस की दिक्कत और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव उनकी…
निःशुल्क बिजली से बदली खेती की तस्वीर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कभी बिजली बिल का डर, कभी सिंचाई के लिए कर्ज, ये हालात अब छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों के लिए बीते कल की बात हो गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित कृषक जीवन ज्योति योजना ने खेती की लागत घटाकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव किया है। 5 अश्वशक्ति तक के कृषि पंपों को निःशुल्क और रियायती बिजली ने खेतों तक खुशहाली पहुंचाई है। इस योजना के तहत 3 अश्वशक्ति तक के कृषि पंपों को 6000 यूनिट और 3 से 5 अश्वशक्ति के पंपों को 7500 यूनिट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मार्च 24 और मार्च 25 के स्टेट बजट में घोषित 9 जिलों में सायबर थाने (Cyber Police Station) खोलने की अधिसूचना नवंबर में जारी कर दी गई है। पीएचक्यू ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उम्मीद है कि जनवरी में ये थाने शुरू कर दिए जाएंगे। वर्तमान में राज्य में पांच रेंज स्तरीय सायबर थाने काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जिलों में सायबर थाने खुलने से रेंज थानों पर भी केस का दबाव कम होगा। चूंकि रेंज सायबर थाने सीमित साधनों के साथ संचालित हो रहे हैं, ऐसे में जिलों के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के “धीरेंद्र शास्त्री के जन्म से पहले हनुमान चालीसा पढ़ते आ रहे हैं” वाले बयान पर विधायक अजय चंद्राकर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि वे हनुमान चालीसा पढ़ते होंगे, लेकिन वे खड़े कुंभकरण-रावण के साथ हैं। हनुमान चालीसा का प्रभाव उनके साथ कहां हैं। उनकी वाणी बताती है कि संस्कार किस ओर हैं। कांग्रेस के व्हीबी जीरामजी के खिलाफ विरोध को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि नाम पर नहीं, बल्कि उसके प्रारूप और नियमों पर चर्चा होनी चाहिए। नया कानून के नए स्वरूप पर चर्चा होनी चाहिए। राजीव-इंदिरा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छपौरा गांव के खेत में मिली अधजली लाश के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में प्रेम प्रसंग को वजह बताते हुए पुलिस ने दो आरोपियों अर्जुन धुर्व और अजित उर्फ हरजित लहरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक ललित धीवर का अर्जुन धुर्व की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी रंजिश के चलते दोनों आरोपियों ने साजिश रचकर ललित की हत्या की। आरोपियों ने उसे जयंती कार्यक्रम में बुलाने के बहाने खेत में ले गए, जहां शराब पिलाने के दौरान उसकी निर्मम हत्या कर…

