खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छपौरा गांव के खेत में मिली अधजली लाश के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में प्रेम प्रसंग को वजह बताते हुए पुलिस ने दो आरोपियों अर्जुन धुर्व और अजित उर्फ हरजित लहरे को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक ललित धीवर का अर्जुन धुर्व की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी रंजिश के चलते दोनों आरोपियों ने साजिश रचकर ललित की हत्या की। आरोपियों ने उसे जयंती कार्यक्रम में बुलाने के बहाने खेत में ले गए, जहां शराब पिलाने के दौरान उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के इरादे से आरोपियों ने शव को जलाने की कोशिश की और उसे गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।
गौरतलब है कि 23 दिसंबर को छपौरा गांव के बाहर खेत में एक युवक का जला हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। शव बुरी तरह झुलसा होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। सूचना पर विधानसभा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में ही पुलिस को आशंका थी कि हत्या कहीं और कर शव को खेत में लाकर जलाया गया है। अब पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पहचान ललित धीवर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 30 से 32 वर्ष थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे हत्याकांड का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
Trending
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी


