Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की पुलिस आरक्षक भर्ती में कथित गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर आज राजधानी में हलचल का माहौल है। बड़ी संख्या में पुलिस अभ्यर्थी अपनी शिकायतों को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा से मिलने उनके निवास पहुंचे हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं, जिससे कई योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय हुआ है। जानकारी के अनुसार, सितंबर 2023 में 5967 आरक्षक पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद से ही भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल उठते रहे हैं। हाल के दिनों में पुलिस भर्ती से जुड़ी…

Read More

ग्रामीणों में आक्रोश… खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कोटपाड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुमर गांव के पास मवेशियों से भरा एक कंटेनर हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में कंटेनर में मौजूद 50 से अधिक गायों की मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर के जरिए देर रात कोटपाड़ क्षेत्र से घुमर मार्ग होते हुए मवेशियों को अवैध तरीके से आंध्रप्रदेश ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में मवेशी के होने से कंटेनर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते कंटेनर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर में मौजूद…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन से लौटते समय हुए एक्सीडेंटल फायर से डीआरजी जवान की मौत हो गई। घटना थाना छोटेडोंगर अंतर्गत कैंप कड़ेनार में घटित हुई। जानकारी के अनुसार, एक्सीडेंटल फायर में सिर के पास गोली लगने से नारायणपुर डीआरजी के आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत धौड़ाई अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उपचार के दौरान आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा का निधन हो गया। फिलहाल, पोस्टमार्टम व कानूनी कार्रवाई जारी है।

Read More

पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रविवार का दिन है। रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्यदेव को समर्पित है और सूर्य देव को आत्मा, तेज, स्वास्थ्य और राजसत्ता का कारक माना गया है। शास्त्रों में रविवार का दिन विशेष रूप से सूर्य उपासना के लिए श्रेष्ठ बताया गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में अगर सूर्य की स्थिति मजबूत होती है तो आत्मविश्वास, प्रशासनिक क्षमता, आरोग्य की प्राप्ति और यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। साथ ही रविवार के दिन वृद्धि योग, ध्रुव योग समेत कई कल्याणकारी योग भी बन रहे हैं, जिससे इस दिन का…

Read More

नई दिल्ली। BCCI ने अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। शुभमन गिल को इस टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं ईशान किशन और रिंकू सिंह को मौका मिला है। साथ ही जितेश शर्मा भी टीम से बाहर कर दिए गए हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 21 जनवरी से 31 जनवरी के बीच खेली जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जो टीम चुनी गई है, वही 2026 टी20…

Read More

नई दिल्ली। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के दीवाने राम गोपाल वर्मा से लेकर अक्षय कुमार जैसे बड़े दिग्गज हो चुके हैं और हर दिन कोई न कोई बड़ा नाम फिल्म को लेकर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख रहा है। दर्शकों का तो बस पूछो ही मत, वो ही असली ताकत बन चुके हैं फिल्म के। यही वजह है कि फिल्म 16वें दिन ही 500 करोड़ी बन चुकी है। फिल्म ने आज बड़ा रिकॉर्ड बनाया है और इस रिकॉर्ड रेस में वो कई बड़े एक्टर्स की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ‘धुरंधर’ ने पहले हफ्ते में…

Read More

नई दिल्ली। सर्दियों में पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए संतरा, कीवी, अनार, पपीता और अमरूद का सेवन बेहद फायदेमंद है। ये फल फाइबर और एंजाइम से भरपूर होते हैं, जो कब्ज, गैस और पेट की सूजन को दूर कर इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। सर्दियों में संतरा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है, जिससे सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाव होता है। संतरें आपके पेट को हाइड्रेट करते हैं और अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन में मदद करता है, साथ ही सर्दियों के दौरान ये आपको विटामिन C भी प्रदान करते हैं।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने मनकी देवी कश्यप के निधन पर दुःख जताया है, आगे उन्होंने कहा, कैबिनेट के साथी केदार कश्यप की पूज्य माताजी श्रीमती मनकी देवी कश्यप जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस कठिन समय में केदार कश्यप एवं समस्त शोकाकुल परिवार को धैर्य, संबल और शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रात में ठंड और सुबह धुंध के असर से पूरा छत्तीसगढ़ प्रभावित है। वर्तमान में बिलासपुर और रायपुर को छोड़कर सभी क्षेत्रों का तापमान दस डिग्री से नीचे जा चुका है। सर्वाधिक प्रभावित अंबिकापुर इलाका है और आने वाले दिनों में स्थिति इसी तरह रहने की संभावना है। सुबह की धुंध इतनी जोरदार है कि सरगुजा संभाग के कई इलाकों में सुबह होने के बाद भी विजिबलिटी प्रभावित है। रायपुर समेत अन्य इलाकों में भी धुंध का प्रभाव नजर आ रहा है। इसके साथ रात में पड़ने वाली ठंड भी जमकर असर दिखा रही है। वर्तमान में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात छापा मारा। क्राइम ब्रांच के 20 जवानों ने रवि के घर को घेरकर कार्रवाई की। रवि उस समय घर पर सो रहा था, लेकिन पीछे के रास्ते से भागने में सफल हो गया। पुलिस ने उसके साथी मोहम्मद रफीक को मौके से पकड़ लिया। उसकी तलाशी के न दौरान बैग से सट्टा-पट्टी के कागज और डेढ़ लाख रुपए नकद बरामद किया गया। घर से शराब और गांजा भी मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार…

Read More