खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रात में ठंड और सुबह धुंध के असर से पूरा छत्तीसगढ़ प्रभावित है। वर्तमान में बिलासपुर और रायपुर को छोड़कर सभी क्षेत्रों का तापमान दस डिग्री से नीचे जा चुका है। सर्वाधिक प्रभावित अंबिकापुर इलाका है और आने वाले दिनों में स्थिति इसी तरह रहने की संभावना है। सुबह की धुंध इतनी जोरदार है कि सरगुजा संभाग के कई इलाकों में सुबह होने के बाद भी विजिबलिटी प्रभावित है। रायपुर समेत अन्य इलाकों में भी धुंध का प्रभाव नजर आ रहा है। इसके साथ रात में पड़ने वाली ठंड भी जमकर असर दिखा रही है। वर्तमान में प्रदेश का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा चुका है और उसमें अभी बढ़ोतरी होने की संभावना ना के बराबर है।
पिछले चौबीस घंटे में ठंड का सर्वाधिक असर अंबिकापुर इलाके में नजर आया और रायपुर में इसका मध्यम प्रभाव रहा है। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया और रायपुर का पारा 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2-3°C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना जताई है। साथ ही मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के आसार है। इसके बाद आगामी 3 दिनों में 1-2°C की बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग ने रविवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, रायगढ़, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक दो पॉकेट में घना कोहरा छाये रहने की संभावना जताई है। इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मुंगेली जिलों में एक दो पॉकेट में मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना है। यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह 22 दिसंबर तक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, रायगढ़, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक दो पॉकेट में घना कोहरा छाये रहने की संभावना जताई गई है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में रविवार की सुबह कुहासा रहने की संभावना जताई गई है। साथ ही अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस औऱ न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


