नई दिल्ली। BCCI ने अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। शुभमन गिल को इस टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं ईशान किशन और रिंकू सिंह को मौका मिला है। साथ ही जितेश शर्मा भी टीम से बाहर कर दिए गए हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 21 जनवरी से 31 जनवरी के बीच खेली जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जो टीम चुनी गई है, वही 2026 टी20 वर्ल्ड कप की टीम भी है। यानी शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप टीम से भी बाहर कर दिया गया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर) ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती
बीसीसीआई ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चार बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, दो स्पिन ऑलराउंडर, दो तेज बॉलिंग ऑलराउंडर, दो स्पिनर्स और तीन तेज गेंदबाजों को चुना है। 2026 टी20 विश्व कप के मैच भारत और श्रीलंका में खेले जाने हैं। ऐसे में कंडीशंस को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने 15 खिलाड़ियों को चयन किया है।
न्यूजीलैंड टी20 सीरीज और 2026 टी20 वर्ल्ड कप की टीम में ईशान किशन को शामिल किया गया है। उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड को चैंपियन बनाया और बल्ले से 500 से ज्यादा रन बनाए। उन्हें जितेश शर्मा की जगह टीम में जगह मिली है। साथ ही रिंकू सिंह की भी टीम में वापसी हुई है। रिंकू दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। इसके अलाना शुभमन गिल भारत की टी20 टीम से बाहर कर दिए गए हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
- वादाखिलाफी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; कोपेडीह-आरगांव मार्ग के लिए विधायक को सौंपा एक माह का ‘अल्टीमेटम’
- छत्तीसगढ़ सिविल साेसायटी की ऐतिहासिक हुंकार: ब्रिटिश ताज को ‘अल्टीमेटम’: छत्तीसगढ़ से उठी 5 ट्रिलियन डॉलर के हर्जाने और विरासत वापसी की गूँज
- मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मफुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता


