Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वादाखिलाफी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; कोपेडीह-आरगांव मार्ग के लिए विधायक को सौंपा एक माह का ‘अल्टीमेटम’
- छत्तीसगढ़ सिविल साेसायटी की ऐतिहासिक हुंकार: ब्रिटिश ताज को ‘अल्टीमेटम’: छत्तीसगढ़ से उठी 5 ट्रिलियन डॉलर के हर्जाने और विरासत वापसी की गूँज
- मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मफुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच
- मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन एवं राज्य सूचना आयुक्त उमेश कुमार अग्रवाल एवं शिरीष चंद्र मिश्रा को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव विकास शील ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। शपथ ग्रहण समारोह में राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण, आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, और अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर.प्रसन्ना, मुख्यमंत्री के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राज चक्रधारी-महासमुंद। जिला महासमुंद के ग्राम खुटरी में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि संतुराम पटेल नामक व्यक्ति द्वारा मेडिकल दुकान संचालित की जा रही है, वहीं उसी परिसर के बाजू में क्लिनिक खोलकर मरीजों का इलाज भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मेडिकल दुकान और क्लिनिक का एक ही व्यक्ति द्वारा संचालन स्वास्थ्य नियमों का खुला उल्लंघन हो सकता है। नियमों के अनुसार बिना वैध पंजीकरण और अनुमति के किसी व्यक्ति द्वारा इलाज किया जाना जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा माना जाता है। स्थानीय नागरिकों ने बताया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। कैबिनेट बैठक में राज्यहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर विचार कर अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इसके पहले 31 दिसम्बर 2025 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में साल की अंतिम कैबिनेट की बैठक हुई थी। बैठक में कई बड़े फैसलों पर निर्णय लिए गए थे। रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में…
उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि से परिवार की आर्थिक स्थिति हुई सुदृढ़ खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ खेती न केवल आजीविका का साधन है बल्कि आत्मनिर्भरता का आधार भी है। छत्तीसगढ़ में भी किसान आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं के सहयोग से निरंतर प्रगति कर रहे हैं। इसी तारतम्य में मुंगेली जिले के विकासखंड लोरमी के ग्राम बिंदावल की कृषक महिला बजरहीन बाई गोंड़ की, जिन्होंने सरसों की खेती से अपनी मेहनत और सरकारी सहयोग के बल पर सफलता की नई मिसाल कायम की है। बजरहीन बाई गोंड़, पिछले 30 वर्षों से खेती से जुड़ी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस ने शेयर बाजार के साथ रियल स्टेट में निवेश के नाम पर 30 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ने में कामयाबी पाई है। हर महीने 15% ब्याज देने का लालच देकर ठगी करने के आरोपी के कब्जे से करीबन 20 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है, अन्य अर्जित संपत्तियों, भूमि एवं मकान संबंधी जानकारी की विवेचना जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कामता थाना शिवरीनारायण निवासी महेन्द्र कुमार कश्यप ने अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि जवाहर नगर, अकलतरा निवासी प्रमोद कुमार वैष्णव पिता…
यहां का टमाटर नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों तक जा रहा खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। टमाटर की खेती किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है, जिससे उन्हें कम लागत में अच्छा मुनाफा (लाखों में) मिल रहा है, क्योंकि इसकी बाजार में साल भर मांग रहती है और आधुनिक तकनीक (जैसे मल्चिंग और ड्रिप सिंचाई) से पैदावार भी बंपर होती है, जिससे धान जैसी पारंपरिक फसलों की तुलना में किसानों की आय में काफी वृद्धि हुई है और वे आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं, साथ ही सेहत के लिए भी यह सब्जी कई बीमारियों में लाभकारी है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिला मुख्यालय कबीरधाम से 70 किलो मीटर की दूरी पर बसे वनांचल गांव सोनवाही ग्राम पंचायत झलमला विकासखंड बोड़ला की रहने वाली फूलबतिया बाई बैगा के लिये हर मानसून डर और असुरक्षा लेकर आता था। कच्ची मिट्टी की दीवारें, दरकती खपरैल की छत और टपकता बरसात का पानी यह सब उनके लिए घर कम हर पल की चिंता ज्यादा थी। लेकिन अब यह डर अतीत बन चुका है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से फूलबतिया बाई बैगा का वर्षों पुराना सपना आखिरकार अब साकार हो ही गया क्योंकि उनके परिवार को अपना सुरक्षित पक्का आवास मिल गया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। अबूझमाड़ के आदिंगपार–कुमेरादी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जंगल से 82 नग बीजीएल सेल सुरक्षा बलों के हाथ लगी है। बरामद बीजीएल सेल सुरक्षा बलों के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए नक्सलियों ने छिपाकर रखी गई थी। सुरक्षा बल की इस सफलता से बड़ी अनहोनी टल गई है। इसके साथ सुरक्षा बलों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर नर्सरी के पास रविवार की शाम खून से लथपथ शव मिला। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में शव लगभग दो दिन पुराना होने की बात सामने आ रही है। मृतक के गले और पेट पर चाकू से किए गए कई गहरे निशान मिले हैं, जिससे युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के प्लांटेड प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक निर्दोष ग्रामीण की मौत हो गई। वह लकड़ी लेने के लिए जंगल गया हुआ था। इसी दौरान प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया। जोरदार धमाके में उसके दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, 18 जनवरी को ग्राम कस्तुरीपाड में यह घटना हुई है। आयता कुहरामी कस्तुरीपाड के जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था। इसी दौरान माओवादियों के पहले…

