Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल
- भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
- गौरेला वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक: 500 से अधिक बल्लियां जब्त
- मुख्यमंत्री साय से मिले क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी
- झारखंड शराब घोटाला: निलंबित IAS अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से मिली सशर्त अग्रिम जमानत
- अतिसंवेदनशील क्षेत्र तर्रेम के ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ को मिला राष्ट्रीय सम्मान, NQAS से हुआ प्रमाणित
- डिप्टी सीएम साव का बड़ा हमला: “जहां राहुल-भूपेश के कदम पड़ेंगे, वहां कांग्रेस की हार तय”
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। आज दोपहर साढ़े 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। सरकार के दो साल पूरे होने पर राजस्व एवं उच्च शिक्षा विभाग के कामों की जानकारी दी जाएगी। आगामी कार्ययोजना की भी जानकारी देंगे। नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस-कॉन्फ्रेंस होगी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय आज विभागीय बैठकों में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे सीएम नया रायपुर मंत्रालय जाएंगे। अलग-अलग विभागों की बैठकों में वे शामिल होंगे। इस दौरान विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। शाम 6 बजे राष्ट्रीय युवा उत्सव कार्यक्रम की सेंड ऑफ सेरेमनी में शामिल होंगे।
KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सामाजिक चेतना और जनसेवा की सशक्त प्रतीक पद्मश्री राजमोहिनी देवी की 6 जनवरी को पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आदिवासी समाज से निकलकर सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास के विरुद्ध आजीवन संघर्ष करने वाली स्वर्गीय राजमोहिनी देवी का जीवन सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणादायी गाथा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राजमोहिनी देवी ने विशेष रूप से आदिवासी महिलाओं के अधिकारों, स्वाभिमान और स्वावलंबन के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने नशाखोरी, कुप्रथाओं और शोषण के विरुद्ध जनजागरण को अपना ध्येय बनाया और समाज को…
खबर वर्ल्ड न्यूज- प्रिया पाठक, रायपुर l महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज संवाद के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विगत दो वर्षों में छत्तीसगढ़ शासन ने महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक और ठोस बदलाव लाने के लिए ऐतिहासिक पहल की है। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है। मंत्री राजवाड़े ने बताया कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से 69 लाख से अधिक महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिला है…
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ भर्ती परीक्षाओं को पूर्ण करने के लिए की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर प्रदेश में आयोजित हो रही विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य भर्ती प्रक्रियाओं को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराना है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि युवा कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं,…
KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया। इस अवसर पर श्री के.के. भारद्वाज, डॉ. संदीप जैन, श्री नरेंद्र लोधी, श्री गोविंद वर्मा, श्री पुष्कर साहू, श्री संतोष लोधी, श्री अशोक चंद्राकर, श्री देवनाथ साहु, श्री राकेश सोनकर, श्री हीरामन कोसले, श्री विक्रम परमार, श्री चंद्रशेखर साहू, श्री गणेश राम साहू, दूजे राम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। अब प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल महोत्सव एवं रोजगार दिवस के साथ-साथ “आवास दिवस” भी मनाया जाएगा । शासन द्वारा इस संबंध में आवास योजना की प्रगति के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।“आवास दिवस” के आयोजन में पंचायत राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों एवं अन्य संबंधित हितधारकों की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा लाभार्थियों की सूची का वाचन, हितग्राहियों का सम्मान एवं प्रमाण पत्र, किश्त हस्तांतरण, मनरेगा मजदूरी पर चर्चा, समस्याओं का निराकरण, सामग्री की उपलब्धता, पी एम जनमन के हितग्राहियों को प्राथमिकता, पंचायत पदाधिकारियों को जानकारी, दिशा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले की शासकीय शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया को अब पूरी तरह से हाईटेक किया जा रहा है । जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को निर्देशित किया है, कि अब से शासकीय स्कूलों में उपस्थिति राज्य शासन द्वारा तैयार किए गए विद्या समीक्षा केंद्र मोबाइल ऐप के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी । इस कवायद का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप प्रतिदिन की उपस्थिति का डेटा शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय विद्या समीक्षा केंद्र को…
भाजपा शासित राज्यों व बस्तर सहित समूचे छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण करने से बड़े नक्सली कैडर बच रहे खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर से लेकर तेलंगाना तक दशकों से विस्तारित लाल आतंक के माओवादी नेटवर्क की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, निरंतर दबाव और माओवादी नेतृत्व के विघटन ने माओवादी संगठन की कमर तोड़ दी है। शनिवार को तेलंगाना में पीएलजीए (पीपुल्स लिब्रेशन गुरिल्ला आर्मी) बटालियन नंबर–एक के प्रमुख बारसे देवा उर्फ सुक्का के आत्मसमर्पण और सुकमा में कोंटा एरिया कमेटी प्रमुख हुंगा मड़कम ऊर्फ पंचुगा एवं आयती मुचाकी ऊर्फ जोगी के मारे जाने के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बचेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में एक युवक ने 30 दिसंबर को एक मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ अनाचार की कोशिश की। लेकिन इस घटना के बाद परिजनों ने जब थाने में मामला दर्ज कराया तो आरोपी को घटना के 6 दिन बाद भी गिरफ्तार नही किया गया। परिजनों ने इस बीच आरोपी के पिता ने पीड़ित पक्ष को घर जाकर गाली-गलौच देते हुए धमकी दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने 6 दिन पहले मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत दी थी, लेकिन…

