Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का किया गठन, IAS रेणु पिल्ले बनाई गईं अध्यक्ष
- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद: रायपुर समेत सभी संभागों में बारिश का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट
- केरलम में UDF की ऐतिहासिक वापसी: “यह तंत्र पर जनतंत्र की जीत है” – भूपेश बघेल
- मुख्यमंत्री साय का आज बस्तर दौरा…
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव
- बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
- सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
- सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन ने “छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल” के गठन का आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार “छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल” का विलय अब छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल में कर दिया गया है। राज्य शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की वरिष्ठ अधिकारी रेणु जी. पिल्ले (1991 बैच) को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की अध्यक्ष हैं और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुई। हालांकि एक-दो स्थानों पर बादल गरजे, तेज हवा चली और हल्की बारिश की गतिविधि हुई। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बादल गरजने होने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे वृद्धि होने के आसार हैं। प्रदेश में सोमवार को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। गादीरास में 2 सेमी, जगरगुंडा, दरभा, लोहांडीगुड़ा और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों पर कांग्रेस ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी। केरलम में जीत को यूडीएफ पर विश्वास की जीत करार दिया। वहीं अन्य राज्यों के परिणाम को लेकर कहा कि वे उम्मीदों के विपरीत हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत केरलम को फिर तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए और यूडीएफ पर जनता के भरोसे की जीत है। कुछ राज्यों में परिणाम हमारी आशा के अनुरूप नहीं आए हैं। निराश होना स्वाभाविक है लेकिन हम आत्ममंथन करते हुए फिर जनता के बीच जाएंगे।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर जाएंगे। दोपहर 2 बजे रायपुर से जगदलपुर रवाना होंगे। दोपहर लगभग 3.30 बजे शहीद महेंद्र कर्मा विवि जाएंगे, जहां सीएम साय इनोवेशन महाकुंभ 1.0 प्रोग्राम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7 बजे बस्तर से रायपुर एयरपोर्ट आएंगे।
जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के समर्पण की जीत- रमेश सिंह ठाकुर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त सफलता की खुशी में, भाजपा जिला रायपुर द्वारा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी एवं मिठाइयों के साथ भव्य विजय उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि इन राज्यों के चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छतीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़ बन चुका है, ऐसे में यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में नवाचार आधारित कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए । उन्होंने कहा कि बदलते बस्तर की इस सकारात्मक छवि को आगे बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध और अभिनव प्रयास जरूरी हैं। राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को कलेक्टोरेट जगदलपुर के प्रेरणा सभाकक्ष में बस्तर जिले के विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम सरोधी में आयोजित चौपाल में शासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही का एक भावनात्मक उदाहरण सामने आया। सरोधी की रहने वाली सरलाबाई मरावी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष अपनी समस्या रखी और कुछ ही पलों में उसका समाधान भी मिल गया। सरलाबाई मरावी, पति लल्लूराम मरावी, एक साधारण कृषक परिवार से हैं। उनके पास लगभग 5 एकड़ कृषि भूमि है और परिवार में उनका एक बेटा है। खेती ही उनके जीवनयापन का मुख्य साधन है। चौपाल के दौरान सरलाबाई ने बताया कि उन्होंने एक माह पहले किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी)…
विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों, मिड-डे-मिल व हास्पिटल कैंटिन का किया गया निरीक्षण वैक्सिन स्टोर में तापमान अलार्म सिस्टम लगाने के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ और औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों, मिड-डे-मिल व हास्पिटल कैंटिन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने सभी वैक्सिन स्टोर्स में तापमान अलार्म सिस्टम लगाने और बिजली बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था (जनरेटर/इन्वर्टर) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि 02 से 08 डिग्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने और दांव लगाने वाले चार आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। यह कार्रवाई पाटन थाना और एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त टीम ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाटन के बाजार चौक स्थित मछली मार्केट के पास कुछ लोग मोबाइल ऐप के माध्यम से आईपीएल मैचों पर अवैध सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की…
महतारी वंदन योजना से सशक्त हुई केकती बाई की जिंदगी खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ग्राम सरोधी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम केवल प्रशासनिक संवाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह आम जनजीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जीवंत तस्वीर भी बन गया।इसी चौपाल में सामने आई एक ऐसी कहानी, जिसने सरकारी योजनाओं के वास्तविक प्रभाव को भावनात्मक रूप से उजागर किया। ग्राम सरोधी की निवासी केकती मरावी, अपने पति राजेंद्र मेरावी और तीन बच्चों—चिंरजीव, किरण और विक्रांत के साथ एक साधारण किसान परिवार से जुड़ी हैं। खेती-किसानी ही उनके जीवन का मुख्य आधार…

