Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का किया गठन, IAS रेणु पिल्ले बनाई गईं अध्यक्ष
- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद: रायपुर समेत सभी संभागों में बारिश का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट
- केरलम में UDF की ऐतिहासिक वापसी: “यह तंत्र पर जनतंत्र की जीत है” – भूपेश बघेल
- मुख्यमंत्री साय का आज बस्तर दौरा…
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव
- बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
- सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
- सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति तथा धमतरी पुलिस द्वारा लगातर किए जा रहे ऑपरेशन, सिविक एक्शन एवं पोस्टर, बैनर एवं पंपलेट के माध्यम से किए जा रहे व्यापक प्रचार-प्रसार और अपील से प्रभावित होकर, नगरी एरिया कमेटी सदस्य एवं गोबरा एलओएस कमांडर भूमिका उर्फ गीता उर्फ लता उर्फ सोमारी (उम्र 37 वर्ष), निवासी पुसनार, थाना गुंगालुर, जिला बीजापुर ने आज पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। माओवादी संगठन में लंबे समय तक रहने के दौरान दाम्पत्य एवं पारिवारिक जीवन से वंचित रहने, भेदभावपूर्ण व्यवहार…
खबर वर्ल्ड न्यूज- प्रिया पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026-27 का बजट बनाने की प्रक्रिया निर्णायक दौर में आ पहुंची चुकी है. आज से महानदी भवन, मंत्रालय में मंत्री स्तरीय बजट चर्चा होने जा रही है, जो 6 जनवरी से शुरू होकर 9 तक चलेगी. फिलाहल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों की चर्चा का समय तय नहीं हुआ हैl मुख्य बजट और नवीन मद के प्रस्तावों पर होगी बात मंत्री स्तरीय बजट चर्चा में 6 जनवरी से 9 जनवरी तक मुख्य बजट प्रस्तावों और नवीन मद प्रस्तावों पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ चर्चा होगी. बताया गया है…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के धान खरीदी केंद्र कोनपारा में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान 6 करोड़ 55 लाख से अधिक की बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) जशपुर के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी सहित कुल 6 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने धान खरीदी उपकेंद्र के फड़ प्रभारी शिशुपाल यादव (39 वर्ष) निवासी ग्राम झारमुंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़” अभियान जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से साकार होता नजर आ रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला प्रशासन की सतर्कता और संवेदनशीलता के चलते दुर्गम एवं पहुँचविहीन क्षेत्र में नदी-नाले पार कर 12 वर्षीय बालिका का बाल विवाह समय रहते रोका गया। इस त्वरित कार्रवाई से न केवल एक मासूम का भविष्य सुरक्षित हुआ, बल्कि समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध सशक्त संदेश भी गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 जनवरी 2026 को प्रशासन को सूचना…
रिया की उपलब्धि प्रदेश की नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए बनेंगी प्रेरणा- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। बिहार की राजधानी पटना में 25 से 29 दिसंबर तक आयोजित साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हाँसिल किया। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान और श्रीलंका सहित चार देशों की टीमों ने भाग लिया था। इस चैंपियनशिप में भारत की विजेता टीम का हिस्सा बनकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली कवर्धा की होनहार खिलाड़ी सुरिया तिवारी का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सम्मान किया। उपमुख्यमंत्री शर्मा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले में एक युवक ने पहले नाबालिग से दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसे कुल्हाड़ी से वारकर काट डाला। हत्या के बाद शव को गांव के ही खेत में फेंक दिया। वहीं हत्या के 4 दिन बाद ग्रामीणों ने खेत से शव बरामद किया। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग नारायणपुर जिले के एक गांव की रहने वाली थी। उसी गांव का रहने वाला एक युवक संजू कुमेटी से उसकी जान-पहचान थी। 31 दिसंबर से नाबालिग घर से लापता थी। परिवार…
गुप्त नवरात्रि माता की दस महाविद्या को समर्पित है। माघ महीने में आने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है, इस दौरान माता की गुप्त तरीके से पूजा होती है। अघोरी और तांत्रिकों के लिए माघ गुप्त नवरात्रि बहुत महत्व रखती है। इस बार माघ गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है। ये 9 दिन सिद्धियां प्राप्त करने के लिए बहुत खास है। 2026 माघ माह गुप्त नवरात्रि कब शुरू हो रही है? तारीख – 19 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 जनवरी 2026 को सुबह 1.21…
नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत आठ विकेट से जीत दर्ज कर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। नियमित कप्तान आयुष म्हात्रे की गैरमौजूदगी में पहली बार टीम की कमान संभाल रहे वैभव ने अपनी लीडरशिप से सभी को प्रभावित किया। बारिश से प्रभावित मैच, लेकिन भारत का दबदबा कायम विलोमूर पार्क में खेले गए इस मुकाबले में मौसम ने कई बार खलल डाला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की…
नई दिल्ली। राजनीति में आने से पहले थलपति विजय की आखिरी फिल्म, ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही वर्ल्डवाइड और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक, ‘जन नायकन’ 9 जनवरी, 2026 को पोंगल के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म से पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की उम्मीद है। इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। जानते हैं रिलीज से पहले प्री सेल में इस फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है? ‘जना…
नई दिल्ली। ठंड का मौसम आते ही त्वचा रूखी, बेजान और फटने लगती है। ऐसे में लोग महंगे क्रीम और लोशन का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार ये केमिकल युक्त उत्पाद त्वचा को नुकसान भी पहुंचा देते हैं। जौनपुर की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. कुसुम पांडेय बताती हैं कि ठंड में त्वचा की देखभाल के लिए दादी-नानी के घरेलू नुस्खे आज भी सबसे प्रभावी और सुरक्षित हैं। खासकर नारियल तेल का नियमित उपयोग त्वचा को प्राकृतिक ग्लो देने के साथ उसे अंदर से मजबूत भी बनाता है। डॉ. कुसुम पांडेय बताती हैं कि नारियल तेल आयुर्वेद में शीतल और पोषक…

