Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद: रायपुर समेत सभी संभागों में बारिश का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट
- केरलम में UDF की ऐतिहासिक वापसी: “यह तंत्र पर जनतंत्र की जीत है” – भूपेश बघेल
- मुख्यमंत्री साय का आज बस्तर दौरा…
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव
- बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
- सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
- सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘साइलेंट 777’ ऐप के जरिए चल रहे IPL सट्टे का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
Author: Khabar World
किसानों और युवाओं के लिए शिक्षा, शोध और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। KWNS – खड़गवां। एमसीबी जिले के खड़गवां विकासखंड में सोमवार का दिन विकास की दृष्टि से ऐतिहासिक बन गया। कृषि शिक्षा को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र खड़गवां के नवीन भवन का विधिवत भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। लगभग 9 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक भवन आने वाले वर्षों में क्षेत्रीय कृषि, अनुसंधान और युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगा। शुभ अवसर पर आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के प्रभारी मंत्री एवं…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के बाद देर रात राजधानी रायपुर लौटे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपने दिल्ली प्रवास को राज्य हित में महत्वपूर्ण बताया और दौरे की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े आगामी बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसे…
KWNS – रायपुर l डीएसआईआर फाउंडेशन डे के अवसर पर विज्ञान एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) द्वारा नवाचार और उद्योग पारितंत्र को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न साझेदार संस्थाओं के साथ अनेक महत्वपूर्ण समझौते और एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इन्हीं में से छत्तीसगढ़ के लिए एक प्रमुख उपलब्धि धमतरी में स्किल सैटेलाइट सेंटर की स्थापना से जुड़ा समझौता है, जो डीएसआईआर की टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एंड यूटिलाइजेशन प्रोग्राम फॉर वुमेन (TDUPW) के अंतर्गत स्थापित किया जाएगा। धमतरी में प्रस्तावित स्किल सैटेलाइट सेंटर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आदिवासी महिलाओं को प्रौद्योगिकी-आधारित कौशल विकास, उद्यमिता प्रशिक्षण और आजीविका के स्थायी अवसरों…
बिजली बिल से मिली मुक्ति,प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार भाटापारा जिले के संजय नगर कॉलोनी निवासी और पेशे से शिक्षक राजेश साहू के जीवन में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एक नई रोशनी लेकर आई है। सोशल मीडिया के माध्यम से इस योजना के विज्ञापन से प्रेरित होकर राजेश ने बिजली विभाग के कार्यालय में जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की और इस योजना की महत्ता को समझते हुए तत्काल अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल सिस्टम लगवाने का निर्णय लिया। शासन की इस जनकल्याणकारी योजना के तहत उन्हें न केवल सुलभ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित कोर जोन से लगे क्षेत्र में अवैध रूप से घुसकर हथियार लहराने के मामले में अचानकमार प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई की है । सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते ही वन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के सहयोग से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 2 एयर राइफल और एक टाटा सफारी स्टॉर्म वाहन जब्त किया गया है। छत्तीसगढ़ में अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) प्रतिबंधित कोर जोन से लगे क्षेत्र में हथियार लहराने और गोलीबारी (firing shots) करने के मामले में पुलिस…
कवर्धा प्रीमियर लीग : अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में वार्ड नंबर 08 ने जीता खिताब उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जिले में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तर्ज पर हुआ भव्य आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर आयोजित कवर्धा प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला कवर्धा के वार्ड नंबर 08 एवं ग्राम सारी के मध्य कवर्धा के करपात्री स्टेडियम में खेला गया। यह मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा, जिसमें अंतिम गेंद पर खेल का परिणाम तय हुआ। फाइनल मैच में वार्ड नंबर 08 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए…
शासन की योजना बनी सहारा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हर परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास देने के विज़न के अनुरूप प्रधानमंत्री आवास योजना ज़मीनी स्तर पर लोगों की ज़िंदगी बदल रही है। इसी का जीवंत उदाहरण हैं नगर पंचायत फरसगांव, जिला कोंडागांव के वार्ड क्रमांक 4 निवासी हेमचंद नाग, जिन्होंने इस योजना के माध्यम से अपने पिता तिरकू राम नाग को पक्का मकान उपहार में दिया। हेमचंद नाग ने बताया कि उनका पुराना मकान बांस और मिट्टी से बना हुआ था, जो बरसात के दिनों में बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता था। कमजोर दीवार के कारण…
KWNS – प्रिया पाठक, रायपुर l आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है, जहां उन्हें तमिलनाडु और पुडुचेरी का स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष बनाए गए हैं। वही बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर टीएस सिंह देव ने गर्व जताते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के लिए मेरे लिए केंद्र के नेतृत्व करने के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि हमारे खड़गे राहुल की तरफ से छत्तीसगढ़ के लिए एक पहचान और दिया है राष्ट्रीय स्तर में भागीदारी निभाना व्यक्तिगत मेरे लिए भी बहुत…
खबर वर्ल्ड न्यूज- प्रिया पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन आबकारी आयुक्त आईएएस निरंजन दास समेत 31 आबकारी अधिकारियों की 38.21 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर दिया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत की गई है।ईडी ने कुल 275 संपत्तियां कुर्क की हैं, जिनमें 78 अचल और 197 चल संपत्तियां शामिल हैं। अचल संपत्तियों की कीमत करीब 21.64 करोड़ रुपये बताई गई है, जिनमें आलीशान घर, पॉश एरिया के फ्लैट, दुकानें और बड़ी कृषि भूमि शामिल हैं। वहीं…
‘कविता चौराहे पर’ साहित्य मंच के 21वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन शहीद राजकमल के माता-पिता और साहित्यकार बुधराम यादव सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। ‘कविता चौराहे पर’ साहित्य मंच मुंगेली ने अपने स्थापना के 21 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर रविवार को सियान सदन (वृद्धाश्रम) रामगढ़ में भव्य गरिमामयी समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ, जिसमें एक ओर जहां राष्ट्र रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीद के परिजनों व वरिष्ठ साहित्यकार को सम्मानित कर कृतज्ञता ज्ञापित की गई, वहीं दूसरी ओर प्रदेश भर से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से साहित्य की रसधार…

