Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी
Author: Khabar World
शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से जोड़ना है उद्देश्य- महेश कश्यप
बेलमेटल के 100 हस्तशिल्पकारों को किया गया टूलकिट वितरण खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में बेलमेटल (डोकरा) हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 100 बेलमेटल शिल्प कारीगरों को टूलकिट का वितरण शनिवार काे किया गया। यह कार्यक्रम वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसे बस्तर शिल्प हैंडीक्राफ्ट्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित किया गया। टूलकिट वितरण से बेलमेटल शिल्प से जुड़े कारीगरों को आधुनिक एवं आवश्यक औजार प्राप्त हुए हैं, जिससे उनके कार्य में आसानी होगी, उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और आय में सुधार होगा। यह कार्यक्रम बस्तर के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पत्रकार भवन के विकास को लेकर महापौर संजय पांडे, सभापति खेमसिंह देवांगन, आलोक अवस्थी और निर्मल पाणिग्रही निगम अमले के साथ पत्रकार भवन पहुंचे, जहां उन्होंने परिसर की आवश्यकताओं को लेकर बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं पदाधिकारियों से सकारात्मक विचार-विमर्श किया। महापौर संजय पांडे ने पत्रकारों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए भवन की मूलभूत जरूरतों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ हैं, और उनके कार्यस्थल को सुविधाजनक बनाना नगर निगम की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उपस्थित बस्तर जिला…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केन्द्र सरकार ने वाहनों के बीमा, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (पीयूसी) एवं फिटनेस की अवधि समाप्त होने की जांच करने के लिए टोल प्लाजा पर ही ई-डिटेक्शन सिस्टम लगाने का कार्य शुरू किया गया है। इसमें फास्टैग स्कैन करते ही वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटली जांच करता है, वाहन के दस्तावेज जैसे कि इंश्योरेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, रजिस्ट्रेशन या ड्राइविंग लाइसेंस में कोई भी कमी पाई जाती है तो टोल प्लाजा से निकलते ही चालान कट रहा है। पहले चरण में हाईवे के टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन सिस्टम लगाया गया है। इसके बाद स्टेट हाईवे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बारसूर-चित्रकोट मार्ग पर एक तेंदुआ दिखने का एक वीडियो वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक पर शेयर किया है। जिसमें बीच सड़क तेंदुआ बहुत देर तक बैठा रहा, गाड़ी में मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया। जिसमें देखा जा सकता है, कि गाड़ी का लाइट पड़ने के बावजूद भी तेंदुआ सड़क पर ही देर तक बैठा रहा । हालांकि, वन विभाग का कहना है कि घटना कब और कहां की है इसकी जांच की जा रही है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ का बस्तर जिला कभी नक्सल हिंसा के कारण जाना जाता था, लेकिन अब बदली हुई परिस्थिती में बस्तर में नक्सल गतिविधियों में आई भारी गिरावट के बाद हालात इतने बदले है, कि पर्यटक अब बीजापुर और दंतेवाड़ा के सुदूर अंचलों तक बेखौफ पहुंच रहे है। वर्ष 2025-26 में बस्तर संभाग के सातों जिलों में पर्यटकों की संख्या ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए है। पर्यटन मंडल के स्थानीय कार्यालय की मानें तो सितंबर 2025 से अब तक बीते चार महीने में 20 लाख से अधिक पर्यटक बस्तर पहुंच चुके हैं। इनमें देश के कई राज्यों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारियों में जुट गया है। शहर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में इस बार परेड, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न विभागों की आकर्षक प्रदर्शनी देखने को मिलेगी। कार्यक्रम की सुरक्षा से लेकर मंच व्यवस्था तक हर पहलू पर बारीकी से काम किया जा रहा है। पुलिस विभाग के अनुसार इस वर्ष समारोह में 15 टुकड़ियों के 450 से अधिक जवान अनुशासित परेड की सलामी देंगे। इनमें जिला पुलिस बल, सीआरपीएफ, एसटीएफ, होमगार्ड,…
होटल प्रबंध संस्थान नया रायपुर में तीन वर्षीय डिग्री कोर्स की 80 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मार्च 2026 तक आमंत्रित पर्यटन विभाग के अधीन संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट रिकॉर्ड खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नया रायपुर स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SIHM) ने 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के अधीन यह संस्थान राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं खानपान प्रौद्योगिकी परिषद (NCHMCT) से संबद्ध है, जहां 100 प्रतिशत प्लेसमेंट के साथ युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की नौकरियां मिल रही हैं। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SIHM) रायपुर, छत्तीसगढ़…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके तहत वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए एवं यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। वाहन चालकों को हेलमेट वितरित, ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रदीप कुमार लाल ने इस मौके पर कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिला मुख्यालय के वन भूमि पर कब्जाधारियों के 55 से अधिक मकानों पर चला बुलडोजर । नगर पालिका की कार्रवाई से लोगों में नाराजगी ,कब्जाधारियों ने कहा- नहीं दी गई थी नोटिस। बीजापुर मुख्यालय के नगर पालिका क्षेत्र में न्यू बस स्टैंड के पीछे शुक्रवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. यहां अवैध तरीके से बनाए गए 75 से अधिक मकानों को तोड़ा जा रहा है. नगर पालिका की राजस्व टीम मौके पर 3 बुलडोजर के साथ पहुंचे हैं. इस कार्रवाई से प्रभावित परिवारों में नाराजगी है. नगर पालिका…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने बीजापुर के वसीम खान की ज़िंदगी पूरी तरह बदल दी है। शून्य बिजली बिल और अतिरिक्त बिजली उत्पादन के साथ वे आज इस योजना के प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। लगातार बढ़ते बिजली बिल के दर से परेशान होकर वसीम ने सोलर पैनल लगने के बाद दिसंबर महीने में वसीम खान का बिजली बिल शून्य आया। यही नहीं, उन्हें योजना के अंतर्गत कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी मिली, जिसमें 78 हजार रुपये केंद्र सरकार और 30 हजार रुपये राज्य सरकार की ओर से दिए गए।…

