खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने बीजापुर के वसीम खान की ज़िंदगी पूरी तरह बदल दी है। शून्य बिजली बिल और अतिरिक्त बिजली उत्पादन के साथ वे आज इस योजना के प्रेरणास्रोत बन चुके हैं।
लगातार बढ़ते बिजली बिल के दर से परेशान होकर वसीम ने सोलर पैनल लगने के बाद दिसंबर महीने में वसीम खान का बिजली बिल शून्य आया। यही नहीं, उन्हें योजना के अंतर्गत कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी मिली, जिसमें 78 हजार रुपये केंद्र सरकार और 30 हजार रुपये राज्य सरकार की ओर से दिए गए। बिजली खाता शून्य बिल के साथ 270 यूनिट अतिरिक्त बिजली दिखा रहा है, जबकि पहले उन्हें हर महीने 3 से 4 हजार रुपये तक का भुगतान करना पड़ता था। वसीम खान का कहना है कि यह योजना महंगाई के दौर में आम जनता के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार को आभार व्यक्त करते हुए अन्य नागरिकों से भी इस योजना से जुड़ने की अपील की है। विद्युत विभाग के अधिकारी ने बताया बीकापुर जिले में 1500 पीएम सूर्य घर योजना का लक्ष्य है 211 का पंजीयन हो गया 84 के अभी वेंडर चयन हुआ अब तक 16 हितग्राहियों के पास पीएम सूर्य घर योजना का लाभ ले रहें है।
बीजापुर जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। बीजापुर शहर के इस योजना के प्रथम लाभार्थी वसीम खान इसकी सशक्त मिसाल हैं। बढ़ते बिजली बिल से परेशान होकर उन्होंने इस योजना की जानकारी यूट्यूब और अन्य प्रचार माध्यमों से प्राप्त की और बिजली विभाग से संपर्क कर आवेदन किया। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 27 नवंबर को उनके घर पर सोलर पैनल स्थापित किया गया, जिसने उनकी ऊर्जा जरूरतों की तस्वीर ही बदल दी।
योगेश कुमार देवांगन, एई विद्युत विभाग’ बीजापुर
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


