खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिला मुख्यालय के वन भूमि पर कब्जाधारियों के 55 से अधिक मकानों पर चला बुलडोजर । नगर पालिका की कार्रवाई से लोगों में नाराजगी ,कब्जाधारियों ने कहा- नहीं दी गई थी नोटिस।
बीजापुर मुख्यालय के नगर पालिका क्षेत्र में न्यू बस स्टैंड के पीछे शुक्रवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. यहां अवैध तरीके से बनाए गए 75 से अधिक मकानों को तोड़ा जा रहा है. नगर पालिका की राजस्व टीम मौके पर 3 बुलडोजर के साथ पहुंचे हैं. इस कार्रवाई से प्रभावित परिवारों में नाराजगी है. नगर पालिका अधिकारी का कहना है ग्रामीणों को पिछले कुछ महीनों से लगातार 5 वी बार नोटिस दिया गया है. लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें कोई सूचना या नोटिस नहीं दिया गया. उनका कहना है कि ठंड के मौसम में वह कहां जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, न्यू बस स्टैंड इलाके में बसे हुए लगभग 75 मकानों को लेकर प्रशासन ने कई बार नोटिस जारी कर ग्रामीणों को सूचना दी गई थी। लेकिन नोटिस की अवहेलना की गई. जिसके बाद प्रशासन ने अपने कार्रवाई शुरू कर दी है। लगभग 75 मकानों पर कार्रवाई जारी है।
प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से उन्हें किसी प्रकार से सूचना या नोटिस नही दी गई। अब इस ठंड के मौसम में वह और उनके छोटे बच्चे कहां जाएं, क्या करें। उन्होंने मांग की कि प्रशासन की ओर से उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए। समाचार लिखते तक 100 मकान तोड़ा गया है।
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


