खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारियों में जुट गया है। शहर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में इस बार परेड, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न विभागों की आकर्षक प्रदर्शनी देखने को मिलेगी। कार्यक्रम की सुरक्षा से लेकर मंच व्यवस्था तक हर पहलू पर बारीकी से काम किया जा रहा है। पुलिस विभाग के अनुसार इस वर्ष समारोह में 15 टुकड़ियों के 450 से अधिक जवान अनुशासित परेड की सलामी देंगे। इनमें जिला पुलिस बल, सीआरपीएफ, एसटीएफ, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूली कैडेट शामिल रहेंगे। इसके लिए रोजाना सुबह-शाम लालबाग में परेड का रिहर्सल चल रहा है, जहां जवान तालमेल और अनुशासन के साथ मार्च पास्ट की तैयारी कर रहे हैं।
समारोह के दौरान विभिन्न शासकीय विभागों की विकास आधारित झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, वन विभाग, ग्रामीण विकास और आदिवासी संस्कृति से जुड़ी झांकियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी। इसके अलावा, शहर के सैकड़ों स्कूली बच्चे देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, आदिवासी लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कई विद्यालयों ने अपनी टीमों का चयन कर अभ्यास शुरू कर दिया है। विशेष रूप से बस्तर की पारंपरिक लोक कला को मंच पर प्रमुखता दी जाएगी।
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


