Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बस्तर के युवाओं के लिए नवाचार की अपार संभावना, नवाचार से करें क्षेत्र का विकास- ओ.पी. चौधरी
- प्रतिबंधित वन्य जीव कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल
- भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
- गौरेला वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक: 500 से अधिक बल्लियां जब्त
Author: Khabar World
नई दिल्ली। सफल शुरुआत के बाद, प्रभास स्टारर और मारुति निर्देशित हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ को ज्यादातर निगेटिव रिव्यू मिले हैं, जिसका असर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दिखना शुरू हो गया है। भले ही फिल्म ने रिलीज के पहले वीकेंड में भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की हो, लेकिन भारतीय सिनेमा को घरेलू और इंटरनेशनल लेवल पर कुछ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले प्रभास ‘द राजा साब’ से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को कितना कलेक्शन किया है?…
नई दिल्ली। आज के दौर में ज़्यादातर घरों में आरओ या वाटर फिल्टर लगा हुआ है और लोग यह मान लेते हैं कि अब उनका पीने का पानी पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? बिना यह जाने कि पानी का पीएच लेवल और टीडीएस कितना है, अगर उसका सेवन किया जाए तो वही पानी सेहत के लिए खतरा भी बन सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, गलत पीएच और ज्यादा टीडीएस वाला पानी धीरे-धीरे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए केवल फिल्टर लगाना ही काफी नहीं, बल्कि पानी की गुणवत्ता को समझना भी उतना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 9 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। जहां 55 साल के अधेड़ व्यक्ति ने लगातार 5 दिनों तक दुष्कर्म किया है। आरोपी बच्ची को चॉकलेट देकर अपने साथ ले जाता और उससे दुष्कर्म करता था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब नहाते समय बच्ची ने दर्द होने की शिकायत अपनी चाची से की। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर बच्ची ने पूरी आप बीती बताई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। बच्ची ने परिजनों को बताया कि चुड़ी दुकान वाला बुड्ढा मुझे अपने साथ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के देवरबीजा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंदिरा आवास में रिश्तों का कत्ल कर देने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, इंदिरा आवास निवासी जगमोहन देशलहरे और उनके छोटे भाई जग्नू देशलहरे के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बीती मध्यरात्रि यह विवाद इतना भड़का कि जगमोहन ने आवेश में आकर अपने छोटे भाई जग्नू पर सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज देर रात तक रायपुर प्रेस क्लब को नया अध्यक्ष मिल जायेगा। सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है, जिसे लेकर पत्रकारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। चुनावी मैदान में उतरे अध्यक्ष प्रत्याशी अपने अलग अलग घोषणा पत्र तैयार पर पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान पर है। रायपुर प्रेस क्लब में शांति पूर्ण चुनाव हो रहा है। यह चुनाव अब महज प्रक्रिया नहीं रह गया है,बल्कि राजधानी रायपुर और प्रेस क्लब की गरिमा और पूरे पत्रकारिता जगत में व्यवस्था और भविष्य की जंग बन चुका है। कई पत्रकार साथियों ने यह मानाअब प्रेस क्लब…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की वापसी मकर संक्रांति के बाद होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। इससे कई इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं। अभी नमी के प्रभाव से पारा धीमे-धीमे ऊपर चढ़ रहा है और अगले तीन दिन इसका असर रहने की संभावना है। पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर का दर्ज किया गया है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में निचले स्तर पर नमी युक्त हवा का प्रदेश में प्रवेश हो रहा है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस नेता विकास तिवारी को लगातार झटके पर झटके मिल रहे हैं। झीरम घाटी नक्सल कांड को लेकर पार्टी लाइन से हटकर दिए गए बयानों के बाद पहले उन्हें वरिष्ठ प्रवक्ता पद से हटाया गया, फिर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। अब एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन के सांसद प्रतिनिधि पद से भी हटा दिया गया है। बता दें कि विकास तिवारी ने झीरम घाटी नक्सल कांड को लेकर कांग्रेस नेताओं सहित भाजपा नेताओं का नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। उन्होंने इस संबंध में न्यायिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां 11.30 बजे से विभागीय बैठकों में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक वे कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद 2.35 बजे सीएम खरोरा के लिए रवाना होंगे। जहां वे 3 बजे आयोजित सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4.15 बजे तक मुख्यमंत्री मंत्रालय लौटेंगे और विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। शाम 7।30 बजे वे सीएम हाउस लौटेंगे।
बालोद के ग्राम दुधली में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का भव्य एवं ऐतिहासिक समापन खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। स्काउट जीवन जीने की एक पद्धति है, जो व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भर बनना, टीम भावना से कार्य करना और समाज के लिए समर्पित रहना सिखाती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के भव्य समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने देश के विभिन्न राज्यों से पधारे रोवर-रेंजरों एवं स्काउट-गाइड्स का भगवान श्रीराम के ननिहाल और माता शबरी की तपोभूमि…
31 मार्च 2026 तक चरणबद्ध रूप से रेजिडेंट वेलफेयर एसोशिएशन को सौंपा जाएगा प्रबंधन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने अपनी आवासीय कॉलोनियों के संधारण एवं प्रबंधन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत बोर्ड के अधीन संचालित कॉलोनियों के रख-रखाव की जिम्मेदारी चरणबद्ध रूप से संबंधित रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWA) को हस्तांतरित की जाएगी। यह प्रक्रिया 31 मार्च 2026 तक पूर्ण की जाएगी। हाउसिंग बोर्ड मुख्यालय में आयुक्त अवनीश कुमार शरण की अध्यक्षता में आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक में इस सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई।…

