Author: Khabar World

छत्तीसगढ़ से दो बार चुनी गईं राज्यसभा सदस्य नई दिल्ली। वरिष्‍ठ कांग्रेस नेत्री और मेरठ से तीन बार सांसद रहीं मोहसिना किदवई का बुधवार को निधन हो गया है। उन्‍होंने 93 साल की उम्र में सुबह चार बजे अस्‍पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। जानकारी के मुताबिक उनकी अंतिम यात्रा बुधवार दोपहर 3 बजे नोएडा के सेक्‍टर 40 स्थित आवास से निकलेगी। दिल्‍ली के निजामुद्दीन कब्रिस्‍तान में शाम पांच बजे उनको सुपुर्दे खाक किया जाएगा। बता दें कि किदवई इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों में केंद्रीय…

Read More

राम मंदिर के उद्घाटन की चर्चा के बीच एक सवाल बार-बार सामने आ रहा है-क्या हम सच में भगवान राम के बारे में सब कुछ जानते हैं? बचपन से हमने रामायण की कहानियां सुनीं, राम के आदर्शों को समझा, लेकिन उनके परिवार और वंश के बारे में अक्सर बहुत कम बात होती है। दिलचस्प बात यह है कि राम सिर्फ एक राजा या अवतार नहीं थे, बल्कि एक लंबी और समृद्ध परंपरा के वारिस थे। जैसे हम इतिहास में मुगलों या अन्य राजवंशों की कई पीढ़ियों के बारे में पढ़ते हैं, वैसे ही राम का भी एक विस्तृत वंश रहा…

Read More

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बारिश से प्रभावित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 27 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ आरआर ने इस सीजन में जीत की हैट्रिक लगा दी है। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, सातवें पायदान पर मौजूद एमआई को दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। बारिश के चलते मैच की पहली गेंद रात 10 बजकर 10 मिनट पर फेंकी गई। इस दौरान 9-9 ओवरों की कटौती हुई। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 11…

Read More

नई दिल्ली। धुरंधर 2 के तूफान के आगे भी मलयालम फिल्म ‘वाज़ा 2’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म कर रही है। ‘वाज़ा 2’ ने पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है और इसी के साथ ये हर दिन शानदार कमाई कर रही है। ये फिल्म पहले ही साल की सबसे बड़ी मलयालम हिट फिल्मों में से एक बन गई है। इसमें हाशिर एच, अजीन जॉय, विनायक वी, और एलन बिन सिराज लीड रोल में हैं, यह कॉमेडी-ड्रामा ‘वाज़ा’ (2024) का स्पिरिचुअल सीक्वल है।चलिए यहां इस फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन…

Read More

नई दिल्ली। अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी अपना असर दिखाने लगती है। तेज धूप, बढ़ता तापमान और लू जैसी परिस्थितियां न सिर्फ सेहत पर असर डालती हैं, बल्कि त्वचा को भी नुकसान पहुंचाती हैं। इस मौसम में अगर सही देखभाल न की जाए तो त्वचा रूखी, बेजान और झुलसी हुई नजर आने लगती है।इसलिए जरूरी है कि अप्रैल की गर्मी में स्किन का खास ख्याल रखा जाए, ताकि त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहे। अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी अपना असर दिखाने लगती है। तेज धूप, बढ़ता तापमान और लू जैसी परिस्थितियां न सिर्फ सेहत पर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एलपीजी गैस सिलेंडर के संकट के बीच छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रशासन ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत अब जिले में निवासरत विद्यार्थियों को 5 किलो का छोटा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। दरअसल, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस हॉल में अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने जिले के एलपीजी गैस वितरकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में गैस आपूर्ति, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर राठौर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी और मध्य क्षेत्रों के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद इसमें कमी आएगी। वहीं अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, तत्पश्चात आगामी 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक-रायपुर। अधिक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग (विद्युत/यांत्रिकी) मंडल कार्यालय रायपुर द्वारा जारी एक टेंडर में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। इस संबंध में सचिव लोक निर्माण विभाग एंव प्रमूख अभियंता लोक निर्माण विभाग समेत अन्य अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की गई थी, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो सकी है। आरोप है कि NIT नंबर 115, टेंडर क्रमांक 152168 दिनांक 24 जनवरी 2024 में निविदा प्रक्रिया के नियमों का उल्लंघन किया गया। टेंडर में श्री जी इलेक्ट्रिकल्स ने भाग लिया था और ऑनलाइन पोर्टल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिनों से दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को पीएम मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत अन्य बड़े नेताओं से मुलाकात की। वहीं आज वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय, गृह मंत्री के साथ “बस्तर विकास 2.0” को लेकर अहम चर्चा कर सकते हैं। साथ ही नक्सल खात्मे के बाद बस्तर क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी देंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे और छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना धनोरा में पीड़िता द्वारा लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता का उच्च माध्यमिक शाला के शिक्षक हिमांशु मेश्राम द्वारा धनोरा फोन के माध्यम से मिलने बुलाया और मैं तुमसे प्यार करता हूं, तुमसे ही शादी करूंगा कहकर शादी का प्रलोभन देकर आरोपी हिमांशु मेश्राम के द्वारा उसके किराये के मकान धनोरा में ले जाकर पीड़िता के मना करने के बाद भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है। शादी करने से इंकार करने पर पीड़िता द्वारा आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध दर्ज कराने पर अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धनोरा भुनेश्वर नाग…

Read More