नई दिल्ली। के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। अत्यधिक गर्मी के कारण लोगों की हालत खराब हो जाती है। इस मौसम में उल्टी और दस्त सबसे कॉमन समस्या है। तापमान बढ़ने के साथ ही बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपने लगते हैं, जिससे खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। यही कारण है कि इस मौसम में फूड पॉइजनिंग और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती है। इसलिए समय रहते इसके कारण और बचाव के उपाय जानना बेहद जरूरी है।
नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने बताया गर्मियों में उल्टी-दस्त की समस्या हो जाती है, जिसे मेडिकल की भाषा में डायरिया कहा जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह दूषित खाना और पानी है। खुले में रखा खाना, स्ट्रीट फूड या ठीक से न धुले फल-सब्जियां खाने से ई।कोलाई और साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया शरीर में घुस जाते हैं। इसके अलावा तेज गर्मी में पानी की कमी भी पाचन तंत्र को कमजोर कर देती है, जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है। बाहर का खाना खाने या साफ-सफाई का ध्यान न रखने से भी यह समस्या अचानक हो सकती है।
अचानक उल्टी-दस्त हो जाएं, तो क्या करें?
डॉक्टर ने बताया कि जब डायरिया होता है, तो शरीर से पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से बाहर निकलने लगते हैं। बार-बार दस्त होना, उल्टी, पेट दर्द, कमजोरी, चक्कर आना और कभी-कभी बुखार भी हो सकता है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह स्थिति गंभीर डिहाइड्रेशन में बदल सकती है, जो जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए जैसे ही ये लक्षण दिखें, तुरंत सावधानी बरतना जरूरी है। डायरिया होने पर सबसे पहले पानी में घोलकर ORS पीना चाहिए। आप थोड़ी-थोड़ी देर में ओआरएस पिएं। इससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी दूर होती है। इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और सादा पानी भी बार-बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पीते रहना चाहिए। इससे आपको काफी हद तक राहत मिल जाएगी।
कब करना चाहिए डॉक्टर से संपर्क?
अगर उल्टी-दस्त लगातार हो रहे हों या मरीज बहुत ज्यादा कमजोर महसूस कर रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। खासकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। डॉक्टर जरूरत पड़ने पर दवाइयां या ड्रिप देने की सलाह दे सकते हैं, ताकि शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहे। ऐसे मरीज खाने में खिचड़ी, दही-चावल और केला लें। इस दौरान तला-भुना या मसालेदार खाना बिल्कुल न खाएं।
गर्मी में डायरिया के कैसे करें बचाव?
एक्सपर्ट ने बताया कि गर्मियों में डायरिया से बचने के लिए हमेशा साफ और उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं। खाने से पहले हाथ अच्छी तरह धोएं और बाहर के खुले खाने से परहेज करें। स्ट्रीट फूड या जंक फूड से जितना दूर रहेंगे, पेट की सेहत उतनी बेहतर बनी रहेगी। गर्मियों में फलों और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही खाएं। थोड़ी सी सावधानी और साफ-सफाई का ध्यान रखकर आप इस खतरनाक समस्या से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।
Trending
- अभिषेक शर्मा ने ‘ऐतिहासिक’ शतक से ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप?
- मंगलवार को फिर ‘भूत बंगला’ का चला जादू, कर डाली धमाकेदार कमाई, अब बनाने वाली है ये सॉलिड रिकॉर्ड
- गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है डायरिया का खतरा? अचानक उल्टी-दस्त होने लगें, तो क्या करें, डॉक्टर ने दिए टिप्स
- बाबादीप सिंह नगर में अवैध प्लाटिंग पर गरजा निगम का बुलडोजर
- मुख्यमंत्री साय ने भतीजे के विवाह में शामिल होकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद
- बलौदाबाजार में रिश्तों का कत्ल: कलयुगी बेटे ने लकड़ी के पटिए से वार कर ली मां की जान
- रायपुर में रसोई गैस के नए युग की शुरुआत: हरियाणा की कंपनी बिछाएगी पाइपलाइन का जाल
- वेदांता पावर प्लांट हादसे में मुआवजे की प्रक्रिया तेज, 21 परिवारों को मिली 35-35 लाख की सहायता


