Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरा समीकरण
- मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव
- सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
- चक्रीय निधि से ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का संबल, बीजापुर में आत्मनिर्भरता की नई पहल
- फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार
- भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार; ‘श्राप’ से लेकर ‘अर्बन नक्सल’ तक घेरा
- बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन तलाश’ और ‘मुस्कान’ के तहत 648 लोगों की घर वापसी
- अम्बिकापुर: सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत, उल्टी-दस्त से था पीड़ित
Author: Khabar World
*मुख्यमंत्री साय ने कांसाबेल में किया स्मार्ट क्लास रूम का शुभारंभ* *शासकीय विद्यालयों में 206 इंटरएक्टिव पैनल लगाए जाएंगे* KWNS – रायपुर l जशपुर जिले के स्कूली बच्चे अब स्मार्ट क्लास रूम के जरिए पढ़ाई करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कांसाबेल के सरस्वती शिशु मंदिर में स्मार्ट क्लास रूम का शुभारंभ किया। इस परियोजना के लिए एसईसीएल द्वारा सीएसआर मद से 5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसके अंतर्गत जिले के शासकीय विद्यालयों में 206 इंटरएक्टिव पैनल लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा को रोचक एवं प्रभावी…
वीरता, विशिष्ट व सराहनीय सेवा पदकों की घोषणा पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी बधाई सम्मान से बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव, पुलिस बल के समर्पण को मिला राष्ट्रीय सम्मान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वीरता, विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा पदकों से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। पुलिस बल का साहस और समर्पण पूरे प्रदेश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने एक बच्चे (लड़का) को जन्म दिया है। वह दुष्कर्म पीड़िता है। नाबालिग अवस्था और समय से पहले बच्चे का जन्म डॉक्टरों के लिए चुनौती बनी हुई थी लेकिन डॉक्टरों ने पूरी सावधानी से डिलीवरी कराई। दोनों की हालत अब ठीक है लेकिन 15 साल की उम्र में दुष्कर्म पीड़िता का मां बनना समाज में बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। दरअसल पूरा मामला बसदेई पुलिस चौकी क्षेत्र का है। पीड़िता के घर गांव के ही मोहम्मद आजम का आना-जाना था। उसने पीड़िता से दुष्कर्म किया। पिछले साल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में 37वां सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता अभियान जारी है । इस अभियान के तहत अब तक 208 लर्निंग लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं । कांकेर में पुलिस थाना के सामने लगे शिविर में 124 और चारामा के शिविर में 84 लर्निंग लाइसेंस दिए गए । भानुप्रतापपुर और पखांजूर में आज से शिविर लगाए जाएंगे । यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और बिना लाइसेंस वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना है। जिला परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने उन…
रायपुर साहित्य उत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि इंटरनेट से भरी इस दुनिया और न्यू जनरेशन वाले इस दौर में भी प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा बना रहेगा। राज्यपाल डेका ने आज नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव ‘आदि से अनादि‘ के समापन समारोह के अवसर पर उक्त विचार व्यक्त किए। राज्यपाल ने कहा कि साहित्य और कविता में हमेशा एक संदेश होना चाहिए। जिस तरह संगीत के सात स्वर हमें जोड़े रखते है उसी तरह साहित्य का आदान-प्रदान नई बातों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर जगदलपुर में चोरी का सीसीटव्ही फुटेज में एक युवक मंदिर के अंदर घुसकर अलग-अलग देवियों की मूर्तियों से सोने-चांदी के आभूषण निकालता दिख रहा है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर मंदिर के भीतर करीब दस मिनट तक रहा और बड़ी सफाई से आभूषण समेटकर पीछे के रास्ते से फरार हो गया । अब तक की कार्यवाही में बस्तर पुलिस द्वारा शहर के 100 से अधिक शासकीय और निजी सीसीटीव्ही कैमरों की मदद से चोर के चेहरे की पहचान हुई है। बस्तर जिले के एसपी शलभ सिन्हा ने कहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छॉलीवुड एक्ट्रेस से मारपीट के मामले में आरोपी डायरेक्टर मोहित साहू ने FIR दर्ज होने के बाद बीती रात फिनायल पीकर आत्महत्या की कोशिश की है। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दें कि पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मोहित साहू के खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में FIR दर्ज की थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसके साथ लकड़ी के डंडे से बेरहमी से मारपीट की, सिर फोड़ा और कैंची से चेहरे पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लंबे समय से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर सूदखोर रोहित तोमर पूछताछ के लिए आज पुरानी बस्ती थाना पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने रोहित तोमर की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। रोहित तोमर के खिलाफ पिछले साल तेलीबांधा, पुरानी बस्ती सहित राजधानी के विभिन्न थानों में 16 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं। इनमें चाकूबाजी, मारपीट, हत्या का प्रयास, धमकी, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे अपराध शामिल हैं। इन मामलों में रोहित के बड़े भाई रूबी उर्फ वीरेंद्र तोमर को बीते साल 8 नवंबर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। लेकिन रोहित को पकड़ने में अब तक रायपुर पुलिस नाकाम रही…
मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में तिरंगा झंडा फहराएंगे। वे राज्य की जनता के नाम संदेश वाचन के साथ ही परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तमाम तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं। समारोह स्थल पर आयोजित कार्यक्रम के लिए जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार मुख्य समारोह में प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि विष्णु देव साय का आगमन होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान होगा। प्रातः 9.03 बजे मुख्यमंत्री द्वारा परेड…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से इंतज़ामों को देखते हुए आज 25 जनवरी को रेल्वे पुलिस बल जगदलपुर के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने डॉग स्क्वाड के साथ मिलकर रेल्वे स्टेशन परिसर जगदलपुर में वेटिंग हॉल, पार्सल ऑफिस, बुकिंग काउंटर, पार्किंग एरिया और प्लेटफॉर्म एरिया जैसे जगहों पर गहन एंटी-सबोटेज जांच किया गया। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध प्रकार की सामग्री नहीं पाया गया। संपूर्ण रेलवे स्टेशन जगदलपुर में स्थिति सामान्य पाया गया। आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस काे लेकर बस्तर पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को…

