खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छॉलीवुड एक्ट्रेस से मारपीट के मामले में आरोपी डायरेक्टर मोहित साहू ने FIR दर्ज होने के बाद बीती रात फिनायल पीकर आत्महत्या की कोशिश की है। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।
बता दें कि पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मोहित साहू के खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में FIR दर्ज की थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसके साथ लकड़ी के डंडे से बेरहमी से मारपीट की, सिर फोड़ा और कैंची से चेहरे पर हमला किया। गंभीर चोटों के चलते युवती को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
FIR दर्ज होने के बाद आरोपी द्वारा आत्महत्या की कोशिश किए जाने की जानकारी सामने आने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस के अनुसार, फिनायल पीने के बाद मोहित साहू की तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
Trending
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा


